आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में 650 करोड़ रुपये के कथित दवा और मेडिकल उपकरण खरीद घोटाले को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया है कि मरीजों को अस्पतालों में दवाएं नहीं मिल रही हैं और पूरा तंत्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुका है।
मुख्य आरोपी की फरारी पर उठे सवाल AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने दावा किया कि एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने इस घोटाले का मामला दर्ज किया था, लेकिन मुख्य आरोपी राजीव रंगीला को एक महीने तक गिरफ्तार नहीं किया गया। भारद्वाज का आरोप है कि जानबूझकर देरी की गई ताकि आरोपी आसानी से देश छोड़कर जर्मनी भाग सके।
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर उस समय की DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल पर घोटाले के आरोप थे, तो उन्हें नियमों के विपरीत जाकर नियुक्ति किसने दी और खरीद के अधिकार क्यों सौंपे गए?
ORS में मुनाफाखोरी का खेल AAP विधायक कुलदीप कुमार ने खरीद प्रक्रिया में धांधली का बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 2.50 रुपये का ORS पैकेट 15 रुपये में खरीदा गया। उन्होंने दावा किया कि जो मेडिकल उपकरण अन्य सरकारी संस्थानों ने कम दाम में खरीदे, उन्हें दिल्ली सरकार ने कई गुना अधिक कीमतों पर खरीदा है। उनके अनुसार, गरीबों की मुफ्त दवाओं को छीनकर स्वास्थ्य तंत्र को भ्रष्टाचार का जरिया बना दिया गया है।
कागजों पर 400 करोड़, हकीकत में 100 करोड़ AAP नेता संजीव झा ने घोटाले का गणित समझाते हुए कहा कि रिकॉर्ड में 400 करोड़ रुपये की खरीद दिखाई गई, जबकि वास्तव में केवल 100 करोड़ रुपये का सामान ही खरीदा गया। उन्होंने कहा कि LNJP अस्पताल में मरीजों की बदहाली, दवाओं की कमी और टूटे बेड इस घोटाले का जीता-जागता सबूत हैं।
जिम्मेदारी तय करने की मांग पार्टी ने तीखे सवाल किए हैं कि FIR दर्ज होने के बावजूद ठेकेदार को भागने का मौका किसने दिया? AAP ने मामले की निष्पक्ष जांच और सरकार से जवाबदेही की मांग की है। वहीं, इस बड़े खुलासे ने दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं।
VIDEO | Delhi AAP President Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) and other leaders, visit LNJP Hospital and raise alleged a Rs 650 crore corruption in procurement medicines and medical equipment by the health department.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 6, 2026
Saurabh Bharadwaj says, “There was a health scam worth Rs… pic.twitter.com/EDiKZq6HHy
भूपेश बघेल के दौरे से पहले पंजाब कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शन, क्या वडिंग अलग-थलग पड़ गए?
गर्लफ्रेंड के 3 टुकड़े करने वाला सनकी आशिक गिरफ्तार: जौनपुर एनकाउंटर में पैर में लगी गोली
PoK में आजादी का बिगुल: पाकिस्तान के खिलाफ भारत से मांगी मदद, क्या 1971 वाला इतिहास दोहराने की है तैयारी?
आकृति सुतार की रहस्यमयी मौत: 8 साल का प्यार, 2 महीने की शादी और 20 लाख के दहेज का खौफनाक अंत
E20 फ्यूल पर मचा बवाल: टोयोटा के बाद अब महिंद्रा ने भी दिया जवाब, क्या वाकई सुरक्षित है आपकी कार?
दिल्ली में बड़ा बदलाव: 3 अगस्त तक बंद रहेगा यह प्रमुख मार्ग, ट्रैफिक पुलिस की एडवायजरी जारी
स्पीड की बादशाहत: वंदे भारत की रफ्तार के आगे फीकी पड़ी दूसरी ट्रेन, वायरल वीडियो ने मचाया तहलका
पावर, पैशन और क्लास: क्यों इतिहास का सबसे खास टूर्नामेंट बना वुमेंस T20 वर्ल्ड कप?
NEET UG 2026: रिफंड का पैसा आना शुरू, बैंक डिटेल्स सुधारने के लिए बचा सिर्फ 1 दिन
चलती ट्रेन में बच्ची को भूल गई माँ, अनजान शख्स ने दिखाई ऐसी दरियादिली; वीडियो देख लोग बोले- सलाम है भाई