उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास रामनगर के जंगलों में चल रहे एक हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक लग्जरी रिजॉर्ट से 52 रईसजादों को गिरफ्तार किया है। मौके से 10 युवतियों को भी रेस्क्यू किया गया है।
कीटनाशक कंपनी ने बुलाई थी पार्टी जांच में सामने आया कि यह पार्टी मेरठ की एक कीटनाशक (पेस्टीसाइड) कंपनी द्वारा आयोजित की गई थी। आयोजक उमेंद्र कुमार ने रिजॉर्ट की बुकिंग के लिए 2.20 लाख रुपये का भुगतान किया था। पुलिस के अनुसार, पार्टी में शामिल हर महिला के लिए 10,000 रुपये का भुगतान तय किया गया था।
शराब के नशे में अश्लील डांस छापेमारी के दौरान रिजॉर्ट में शराब का दौर चल रहा था और फिल्मी अंदाज में अश्लीलता परोसी जा रही थी। डांस करती महिलाओं पर नोट उड़ाए जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि दूसरे राज्यों और विदेशों से महिलाओं को बुलाकर यहां जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा था।
सबूत मिटाने की कोशिश और रिजॉर्ट सील पुलिस ने खुलासा किया कि रिजॉर्ट मैनेजर ने मेहमानों का विवरण रजिस्टर में दर्ज नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए थे, ताकि सबूतों को छिपाया जा सके। जांच में बाधा न आए और साक्ष्य सुरक्षित रहें, इसके लिए प्रशासन ने पूरे रिजॉर्ट को सील कर दिया है।
कानूनी शिकंजा और बढ़ाई गई निगरानी पुलिस ने सभी 52 आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (BNS), पॉक्सो एक्ट, अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, आबकारी अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के तहत मामला दर्ज किया है। इस घटना के बाद पूरे उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर पुलिस की निगरानी और होटलों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
पर्यटन की आड़ में पनप रहा काला कारोबार पिछले कुछ वर्षों में कॉर्बेट, नैनीताल, भीमताल और मुक्तेश्वर जैसे इलाकों में बड़ी संख्या में रिजॉर्ट और होमस्टे खुले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि इन जगहों का नियमित निरीक्षण और सख्त वेरिफिकेशन न होने के कारण उत्तराखंड के शांत इलाके अब अपराध और अनैतिक गतिविधियों के नए केंद्र बनते जा रहे हैं।
*रामनगर के सांवल्दे क्षेत्र स्थित एक्रोन हाईडवे रिसॉर्ट में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कुल 52 लोगों को हिरासत में लिया, जबकि नेपाल, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश की 10 युवतियों को रेस्क्यू किया… pic.twitter.com/huB38H6rll
— bhUpi Panwar (@askbhupi) July 5, 2026
खेल के मैदान से शिखर तक: ‘चैंपियन एक दिन में नहीं बनते’, सीएम योगी का प्रदेश के नाम संदेश
गाय के पेशाब जैसा है सूप , भूख से बेहाल सुनीता आहूजा का लॉक अप 2 में फूटा गुस्सा
MLC 2026: अंतिम ओवर में दासुन शनाका का चमत्कार, लगातार 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर पलट दी हारी हुई बाजी
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस, क्या होगा फैसला?
ममता बनर्जी नजरबंद ? बरुईपुर गैंगरेप-हत्याकांड पर बंगाल में सियासी संग्राम
ओटीटी से हटाई गई दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज , एक्टर बोले- बैन होने से पहले देख डालो
कटिहार: महानंदा का तटबंध हुआ जर्जर, मानसून के बीच मंडराया बाढ़ का खतरा
नेशनल हाईवे टोल पर 10 सेकंड वाली फ्री सुविधा का सच: क्या टोल रसीद के बिना नहीं मिलेगी मदद?
वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू: पहले मैच में फ्लॉप होने पर ट्रोल करने वालों को, सचिन-कोहली-धोनी की ये कहानियां देंगी जवाब
आधी रात को 7 साल के बच्चे की चाय की तलब , रैपिडो बुक कर ड्राइवर को किया हैरान