आमिर खान ने हाल ही में मुंबई स्थित अपने बांद्रा आवास पर एक निजी समारोह में अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ शादी की। इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, लेकिन चर्चा आमिर की शादी से कहीं ज्यादा राज ठाकरे की उपस्थिति को लेकर हो रही है।
राज ठाकरे का वीडियो हुआ वायरल सोशल मीडिया पर वायरल एक क्लिप में आमिर खान राज ठाकरे को गर्मजोशी से गले लगाते और उन्हें घर के गेट तक छोड़ने जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। अन्य तस्वीरों में राज ठाकरे को शादी की रस्मों के दौरान आगे-आगे देखा गया। इस घटनाक्रम के बाद इंटरनेट यूजर्स ने राज ठाकरे को निशाने पर ले लिया है।
हिंदू सम्राट होने पर उठे सवाल राज ठाकरे के इस समारोह में शामिल होने से कई लोग नाराज हैं। एक यूजर ने तंज कसते हुए पूछा, राज ठाकरे खुद को हिंदू सम्राट कहलवाते हैं, क्या उन्हें शर्म नहीं आई? अगर उनकी नजर में यह सही नहीं था, तो वे वहां क्या कर रहे थे? लोगों ने उन्हें मियां राज ठाकरे और मौलाना राज ठाकरे जैसे शब्दों से संबोधित करना शुरू कर दिया है।
देवेंद्र फडणवीस से तुलना सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस मामले में देवेंद्र फडणवीस का उदाहरण दिया। लोगों ने इस बात की सराहना की कि फडणवीस इस निजी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। एक यूजर ने लिखा, नेता सिर्फ वोट के लिए धर्म की राजनीति करते हैं, हकीकत में उन्हें किसी धर्म से कोई समस्या नहीं होती।
ठाकरे ब्रांड का पतन आलोचकों का मानना है कि राज ठाकरे का यह कदम उनके राजनीतिक रुख के विपरीत है। एक यूजर ने टिप्पणी की, जो नेता मराठी अस्मिता और हिंदुत्व की वकालत करते हैं, उनका इस तरह के निजी समारोहों में शामिल होना हिंदुओं के लिए एक तमाचा है। कई लोगों ने इसे ठाकरे ब्रांड का पतन करार दिया है।
भाषा और संस्कृति पर तंज शादी के वीडियो में आमिर खान और निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ राज ठाकरे को बातचीत करते देख लोगों ने भाषा को लेकर भी चुटकी ली है। इंटरनेट यूजर्स सवाल कर रहे हैं कि जिस तरह से राज ठाकरे सार्वजनिक मंचों पर मराठी भाषा का मुद्दा उठाते हैं, क्या वे उस समारोह में मराठी में ही संवाद कर रहे थे?
फिलहाल, इस मामले पर राज ठाकरे या उनकी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है।
आमिर खान ने गौरी स्प्रैट के साथ शादी का कॉन्ट्रैक्ट लिखवाया... पहली, दूसरी पत्नी, बच्चे—सब मौजूद!
— Payall Singhh (@PayallSingh13) July 6, 2026
ये शादी थी या फैमिली मीटिंग? आने वाली पीढ़ी को क्या संदेश जाएगा?
और राज ठाकरे जी... राजनीति छोड़कर अब मैचमेकिंग एजेंसी खोल ली क्या? #AamirKhan #GauriSpratt #RajThackeray pic.twitter.com/TCJffhumW5
सात का जादुई संयोग: ऑस्ट्रेलिया बनी महिला टी-20 वर्ल्ड कप की 7वीं बार चैंपियन!
फीफा विश्व कप से बाहर होते ही टूटा नेमार का सपना, अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा
दिल्ली में पानी का संकट: आज और कल इन इलाकों में नल रहेंगे सूखे, देखें पूरी लिस्ट
ईरान ने भारत को कहा शुक्रिया , रुखसत हुए खामेनेई तो गहराया दोस्ती का रिश्ता
ऑस्ट्रेलिया का विश्व पटल पर राज: 7वीं बार बनी महिला टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन
मुंबई में बारिश का ‘कालखंड’: चॉल ढहने और हादसों से 8 लोगों की मौत, जनजीवन अस्त-व्यस्त
फीफा वर्ल्ड कप 2026: एक युग का अंत, नेमार ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास
पूर्णिया कॉलेज में जल्द शुरू होगी B.Ed की पढ़ाई, कुलपति ने दिए कड़े निर्देश; छात्रों की अन्य मांगों पर भी बड़ा अपडेट
किशनगंज में नशा तस्करी पर बड़ा प्रहार: बस से पकड़ी गई 47 लाख की हेरोइन, तीन गिरफ्तार
महाराष्ट्र में बारिश का तांडव: ‘मिसिंग लिंक’ पर लैंडस्लाइड से थमा ट्रैफिक, 10 से ज्यादा लोगों की मौत