पुणे के बहुचर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद अग्रवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पोते केतन को खोने के गम से परिवार अभी उबर भी नहीं पाया था कि अब उनके दादा देवीचंद अग्रवाल का भी निधन हो गया है। पोते की असामयिक मौत का सदमा 71 वर्षीय दादा बर्दाश्त नहीं कर सके।
दो दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत सूत्रों के अनुसार, देवीचंद अग्रवाल का कुछ समय पहले ही हृदय का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से उनकी सेहत नाजुक बनी हुई थी। केतन की हत्या के बाद से उनकी स्थिति और बिगड़ गई थी। दो दिन पहले हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
35 साल की दोस्ती ने धोखा दिया निधन से पहले देवीचंद का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने कहा था कि सिया गोयल के परिवार के साथ उनके 35 वर्षों के संबंध थे। उन्होंने भावुक होते हुए पूछा था, सालों की इतनी गहरी दोस्ती थी, हम इससे ज्यादा और क्या चौकसी करते?
बुआ और फूफा पर लगाए थे गंभीर आरोप देवीचंद ने सिया के परिवार पर मिलीभगत का आरोप लगाया था। उन्होंने विशेष रूप से सिया की बुआ रेणु और फूफा नरेंद्र पर निशाना साधा था। दादा का आरोप था कि इन दोनों ने ही जोर-जबरदस्ती करवाकर रिश्ता तय करवाया था और उन्हें यकीन दिलाया था कि लड़की बहुत शांत और अच्छी है।
इंसाफ के लिए आखिरी गुहार अपने बुढ़ापे का सहारा खो चुके देवीचंद ने मुख्यमंत्री और अदालत से सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी के लिए मौत की सजा की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि केतन की हत्या के जिम्मेदार ये दोनों किसी भी हाल में बचने नहीं चाहिए। अब दादा की यह अधूरी ख्वाहिश परिवार के लिए एक बड़ा दुख बनकर रह गई है।
*#WATCH | Ketan Pune Case: फफक-फफककर रो पड़े केतन के दादाजी, कहा- सिया गोयाल के परिवार से 35 साल की दोस्ती थी
— Republic Bharat - रिपब्लिक भारत (@Republic_Bharat) June 24, 2026
.
.
.
#ketanpunecase #ketansiyacase #ketanagarwalmurdercase #punemurdercase #ketansiya #ketansiyacase #pune #murdermystery #latestnews #breakingnews #rbharat pic.twitter.com/RNmBsxngBR
ई-रिक्शा चालकों सावधान! कहीं आपका वाहन भी तो नहीं हो सकता रिमोट से बंद?
सामने मारूं या पीछे? जब 15 साल के वैभव को देख अभिषेक भी लेने लगे सलाह
नीति आयोग की डेल्टा रैंकिंग में पूर्णिया का डंका: देश के 112 जिलों को पछाड़ बना नंबर 1
गद्दारों पर बरसीं ममता बनर्जी, बागी नेताओं को दी बीजेपी में जाने की खुली चुनौती
मनिया-कुरेठा मार्ग बना मौत का जाल , संवेदक की मनमानी से उबल रही जनता
आयुष्मान भारत: अब अस्पताल की लंबी लाइनों से मुक्ति, एक फोन कॉल पर बुक होगी OPD अपॉइंटमेंट
ओल्ड ट्रैफर्ड में चला जैकब बेथेल का जादू: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से दी मात, सीरीज में बनाई बढ़त
सुबह 57, दोपहर 25: वायरल वीडियो ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें
15 साल की उम्र में इतिहास: वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार डेब्यू और दिग्गजों की खास लिस्ट में एंट्री
लोहागढ़ हत्याकांड: पोते के इंसाफ की आस में दादा ने तोड़ा दम, साजिश का दर्द नहीं सह पाए देवीचंद अग्रवाल