डरना नहीं, राजस्थान पुलिस के सिपाही हो : पीएम मोदी के इस अंदाज ने जीता सबका दिल
News Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। राजस्थान के पचपदरा रिफाइनरी के कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने एक नवनियुक्त पुलिस कांस्टेबल का हाथ थामकर जो हौसला बढ़ाया, उसकी हर तरफ चर्चा हो रही है।

क्या है वायरल वीडियो में? कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी सरकारी नौकरी में चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंप रहे थे। इसी क्रम में राजस्थान पुलिस में सिपाही के पद पर चयनित पिंटाराम गरासिया स्टेज पर पहुंचे। नियुक्ति पत्र लेने के बाद जैसे ही पिंटाराम वापस जाने लगे, पीएम मोदी ने उनका हाथ पकड़ लिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, क्यों भाग रहे हो? राजस्थान पुलिस के सिपाही हो, डरना नहीं है और भागना नहीं है। इसके बाद पीएम ने उनकी पीठ थपथपाकर उनका मनोबल बढ़ाया।

पिंटाराम के लिए यादगार अनुभव पिंटाराम ने बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री खुद उनके हाथों में नियुक्ति पत्र थमाएंगे। एक दिन पहले जब उन्हें कलेक्टर ऑफिस से फोन आया, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पिंटाराम ने कहा, पीएम के पास जाते समय मैं थोड़ा घबरा रहा था, लेकिन जब उन्होंने मेरा हाथ पकड़कर मुझे साहस दिया, तो वह मेरे जीवन का सबसे गर्व और सौभाग्य का पल बन गया।

संघर्ष से मिली सफलता पिंटाराम ने अपनी सफलता के बारे में बताते हुए कहा कि 12वीं के बाद उन्होंने दो साल तक कड़ी मेहनत की, जिसके परिणाम स्वरूप आज वे राजस्थान पुलिस का हिस्सा बने हैं। उनके इस यादगार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स इसे सौभाग्य की बात बता रहे हैं और पीएम के इस सहज अंदाज की सराहना कर रहे हैं।

राजस्थान को बड़ी सौगात इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने राजस्थान में 1.05 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें रेलवे, सड़क, पावर ग्रिड और सोलर प्लांट जैसी बड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। माना जा रहा है कि इन विकास कार्यों से न केवल राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के लाखों नए अवसर भी पैदा होंगे।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

हर्ष फायरिंग बनी काल: BJP विधायक राजू सिंह को 4 साल की सजा, विधायकी पर लटकी तलवार

Story 1

वैभव का डेब्यू और संजू को तसल्ली: गंभीर के उस वीडियो के पीछे की पूरी कहानी

Story 1

पूर्णिया में मौसम का यू-टर्न: रात की बारिश के बाद दिन में उमस ने बढ़ाई मुसीबत

Story 1

अभी हम जिंदा हैं ... इंटरनेट पर मारे गए MBA चायवाला! प्रफुल्ल बिल्लोरे ने एक पोस्ट से किया अफ़वाहों का खात्मा

Story 1

फारबिसगंज में रेल कर्मी के घर दुस्साहसिक चोरी: 4 तोला सोना और नगदी लेकर फरार हुए चोर

Story 1

सामने मारूं या पीछे? जब 15 साल के वैभव को देख अभिषेक भी लेने लगे सलाह

Story 1

केतन अग्रवाल मर्डर केस: सिया गोयल के विवादित जेस्चर पर पिता ने तोड़ी चुप्पी, वायरल चैट ने बढ़ाई मुश्किलें

Story 1

पंडवानी की कोकिला तीजन बाई का निधन, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Story 1

अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक डबल शिकार और फिर रनों की आतिशबाजी : मैनचेस्टर में क्या हुआ?

Story 1

पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन: छत्तीसगढ़ की पंडवानी क्वीन ने दुनिया को कहा अलविदा