बिहार की राजनीति में आरजेडी और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि आरजेडी का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है।
स्थापना दिवस पर सवाल सरावगी ने आरजेडी के स्थापना समारोह को लेकर अजीबोगरीब स्थिति पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि क्या आपने कभी सुना है कि किसी पार्टी का स्थापना दिवस कार्यक्रम 4 दिन पहले ही मना लिया जाए? सिर्फ इसलिए कि नेताजी को विदेश यात्रा पर जाना है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता आरजेडी की इन हरकतों को गंभीरता से नहीं लेती।
लालू यादव की सुरक्षा पर बयान लालू यादव को जेड प्लस सुरक्षा मिलने पर सरावगी ने कहा कि यह निर्णय एक राज्य स्तरीय सुरक्षा समिति लेती है। उन्होंने कहा कि पहले से ही सुरक्षा में सैकड़ों लोग तैनात थे, अब और बढ़ जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इससे उन्हें संतुष्टि मिलेगी।
तेजस्वी के पास बिहार के लिए समय नहीं बीजेपी अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया कि उनके पास बिहार के लिए समय नहीं है। वे आते हैं, मीडिया में बयान देते हैं और फिर चले जाते हैं। उन्होंने आरजेडी नेता को सलाह दी कि विपक्ष में रहकर उन्हें राज्य के विकास के लिए अच्छे सुझाव देने चाहिए।
अपराध और बांकीपुर चुनाव पर रुख प्रदेश अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बिहार में अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पुलिस को खुली छूट दे रखी है। वहीं, बांकीपुर विधानसभा सीट पर उन्होंने प्रचंड जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के कार्यों के कारण वहां की जनता के दिल में बीजेपी बसती है।
प्रशांत किशोर पर क्या कहा? बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने की चर्चा पर सरावगी ने कहा कि हर दल अपने उम्मीदवार उतारता है, इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही स्थिति और नाम साफ हो जाएंगे।
VIDEO | Ram Temple donation case: Bihar BJP President Sanjay Saraogi says, Regarding the Ram Mandir donation matter, Chief Minister Yogi Adityanath has formed an SIT, and eight arrests have been made. This is a matter of faith for people across the country and even abroad who… pic.twitter.com/uFjAGTPg3w
— Press Trust of India (@PTI_News) July 4, 2026
खामोश हुई पंडवानी की गूंज: पद्म भूषण तीजन बाई का निधन, छत्तीसगढ़ ने अपना अनमोल रत्न खोया
पालम में नई ऊर्जा का आगाज़: 500 किलोवाट सोलर प्लांट से जगमगाएंगे 375 घर
पानीटंकी बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम: 15 वर्षीय किशोरी को एसएसबी ने बचाया
गद्दारों पर बरसीं ममता बनर्जी, बागी नेताओं को दी बीजेपी में जाने की खुली चुनौती
एम्बाप्पे ने ठुकराया हैंडशेक, तो भड़के पराग्वे के गोलकीपर; मैदान पर हुआ बवाल
15 साल की उम्र में इतिहास रचने वाले वैभव सूर्यवंशी ने भावुक होकर फैंस को कहा शुक्रिया
आस्था के आगे हार गई उम्र! 116 साल की बुजुर्ग महिला ने पैदल चढ़ीं तिरुमला की 3550 सीढ़ियां
भारत को मिली करारी शिकस्त, बेथेल की तूफानी पारी ने इंग्लैंड को दिलाई 1-0 की बढ़त
सुन रहे हो न विनोद! : पीएम मोदी का नया अंदाज और गुजरात में गूंजा काम बोलता है
IND vs ENG: 17वें ओवर की वह बड़ी चूक , जिसने भारत से छीनी जीत; श्रेयस अय्यर ने बताई हार की असली वजह