देहरादून: राजधानी में एक साल पहले हुई 10 लाख रुपये के गहनों की चोरी का मामला आखिरकार सुलझ गया है। इस हाई-प्रोफाइल चोरी का खुलासा किसी पुलिसिया तकनीक से नहीं, बल्कि आरोपी महिला की सोशल मीडिया पर रील बनाने की आदत से हुआ।
क्या था पूरा मामला? यह वारदात जाखन स्थित भागीरथीपुरम के दून रिपब्लिक अपार्टमेंट में रहने वाली नितिशा वत्स के घर हुई थी। करीब एक साल पहले नितिशा के घर से सोने की अंगूठियां, चेन, हीरा जड़ा पेंडेंट और अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था। उस समय शक की सुई घर की सहायिका विमला देवी पर गई थी, लेकिन सबूतों के अभाव में मामला दबा रहा।
शक के बावजूद पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला घटना के समय विमला देवी ने बड़ी सफाई से खुद को बेकसूर साबित किया और खुद थाने चलने की बात कही। कोई पुख्ता सबूत न होने के कारण नितिशा ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई और समय के साथ उम्मीद छोड़ दी। लेकिन, चोरी का यह राज एक साल बाद खुद आरोपी ने ही खोल दिया।
रील बनी गिरफ्तारी का जरिया 29 जून को नितिशा की एक परिचित ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक रील दिखाई। रील में आरोपी विमला देवी वही गहने पहने नजर आई जो नितिशा के घर से चोरी हुए थे। परिचित द्वारा भेजे गए स्क्रीनशॉट देखते ही नितिशा के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत गहनों के बिल और सोशल मीडिया के सबूत जुटाकर राजपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई।
पुलिस की कार्रवाई और बरामदगी शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और 2 जुलाई को जौहरी रोड से विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके पास से चोरी किए गए सभी गहने बरामद कर लिए हैं, जिनकी कीमत 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
लॉकर देखकर बिगड़ी नियत आरोपी महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि काम के दौरान उसने अलमारी में रखे गहने देख लिए थे, जिसे देखकर उसकी नियत खराब हो गई। मौका मिलते ही उसने गहने पार कर दिए और एक साल तक उन्हें पहने का लुत्फ उठाती रही, लेकिन रील के शौक ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
*#ऑपरेशन_प्रहार#SSP_देहरादून की सटीक रणनीति से 01 वर्ष पूर्व हुई लाखों की चोरी का #दून_पुलिस ने किया खुलासा,
— Dehradun Police Uttarakhand (@DehradunPolice) July 3, 2026
इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसमें हीरे के हार का प्रदर्शन करना अभियुक्ता को पड़ा भारी, पहुंची सलाखों के पीछे, pic.twitter.com/s29vlOdZtI
पाकिस्तान में भीषण बस हादसा: खाई में गिरी बस, 40 यात्रियों की मौत से मातम
मंगेतर की हत्या की आरोपी सिया गोयल की बेशर्मी: पुलिस कस्टडी में मीडिया को दिखाई मिडिल फिंगर
300 साल पुरानी शिवलिंग जैसी बावड़ी फिर हुई गुलजार: मलबे से निकलकर वापस लौटे जल के स्रोत
राम मंदिर दान पेटी चोरी पर RSS सख्त: दत्तात्रेय होसबाले बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा, समाज संयम रखे
अब दिल्ली में नहीं चलेगी प्रदूषण की मनमानी: 1 नवंबर से विंटर मास्टर प्लान लागू, पेट्रोल-पार्किंग और WFH पर कड़े नियम
ई-रिक्शा की डिजिटल किडनैपिंग : सरकार ने बैन किए वे 2 चीनी ऐप्स, जिनसे चलती गाड़ियां हो रही थीं ठप
खूनी लाल आसमान, घिरते स्याह बादल... क्या वेनेजुएला पर मंडरा रही है कयामत?
फिर चोकर्स साबित हुआ दक्षिण अफ्रीका: 11वीं बार टूटा वर्ल्ड कप का सपना, सेमीफाइनल से बाहर
ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू टला, मोर्ने मोर्कल ने बताया क्यों संजू और किशन पर रहेगा भरोसा
पंजाब कांग्रेस में कलह: राजा वडिंग हटाओ, चन्नी को लाओ , पार्टी नेताओं ने खोला मोर्चा