बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर चर्चा में हैं। 5 जुलाई को आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ जीवन की नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। उनकी शादी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्सुकता है कि क्या यह निकाह होगा या सात फेरे?
क्या है शादी का तरीका? आमिर ने खुद इस सस्पेंस से पर्दा उठा दिया है। एक्टर ने साफ किया है कि वे न तो पारंपरिक निकाह करेंगे और न ही हिंदू रीति-रिवाजों से सात फेरे लेंगे। आमिर और गौरी अपने घर पर रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे। इसे उन्होंने बेहद निजी और घरेलू समारोह बताया है।
बेहद छोटा होगा सेलिब्रेशन आमिर खान के मुताबिक, यह शादी बहुत ही साधारण तरीके से होगी। इसमें केवल परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा, शादी घर पर ही हो रही है। यह बहुत छोटी और घरेलू शादी है। बस आप सभी की दुआएं चाहिए।
क्या पूर्व पत्नियां होंगी शामिल? शादी में बच्चों की मौजूदगी तो तय है, लेकिन आमिर की दोनों पूर्व पत्नियों, रीना दत्ता और किरण राव के शामिल होने पर अभी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। इंडस्ट्री से भी किसी बड़े इनवाइटेशन की खबर फिलहाल सामने नहीं आई है।
आमिर खान की तीसरी शादी गौरी स्प्रैट के साथ यह आमिर खान की तीसरी शादी होगी। उनकी पहली शादी 1986 में रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे जुनैद और इरा हैं। 2002 में तलाक के बाद उन्होंने किरण राव से शादी की थी, जिनसे उन्हें एक बेटा आजाद है। साल 2021 में किरण और आमिर अलग हो गए थे। अब गौरी के साथ आमिर अपने नए सफर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
#WATCH | Mumbai | On his marriage plans, actor Aamir Khan says, I am getting married on July 5, and the wedding will take place at home with close family and friends. We seek everyone s blessings and hope that we remain happy forever... (02.07) pic.twitter.com/GXhBqEaDcH
— ANI (@ANI) July 3, 2026
जापान को हरियाणा के युवाओं की तलाश: 50,000 नौकरियों का मेगा प्लान तैयार
सहरसा: पतरघट प्रखंड कार्यालय में बुनियादी सुविधाओं का अकाल, प्यास बुझाने को मोहताज कर्मचारी और आम लोग
# मेघालय हनीमून मर्डर केस: पुलिस की बड़ी चूक से बची रही आरोपी! सुप्रीम कोर्ट ने जमानत पर क्यों नहीं लगाई रोक?
अमरनाथ यात्रा शुरू: पीएम मोदी ने श्रद्धालुओं से की 5 विशेष संकल्प लेने की अपील
सोशल मीडिया पर पार्ट-टाइम जॉब का चमकता ऑफर? एक क्लिक खाली कर सकता है आपका बैंक अकाउंट
मैनचेस्टर में वैभव सूर्यवंशी का मासूम अंदाज़: कैमरे के सामने शर्माए युवा सितारे, डेब्यू पर बढ़ी उत्सुकता
उद्धव ठाकरे को पाकिस्तानी एजेंट बताने पर घमासान: राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई
नागपुर में गुंडागर्दी: वर्दी का खौफ खत्म, कार से खींचकर पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा
जोगबनी बॉर्डर पर एसएसबी का बड़ा प्रहार: 89 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ बाइक जब्त
BAT-BMS का खौफ: क्या आपका ई-रिक्शा और EV भी हो सकता है रिमोट से हैक ?