फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। अर्जेंटीना के सुपरस्टार लियोनेल मेसी को मियामी एयरपोर्ट पर बेहद कड़ी सुरक्षा जांच से गुजरना पड़ा। सुरक्षाकर्मियों ने फुटबॉल के इस दिग्गज की बारीकी से तलाशी ली।
मेसी के निजी सामान की भी जांच मियामी में केपा वर्डे के खिलाफ अपने नॉकआउट मुकाबले से पहले अर्जेंटीना की टीम जैसे ही पहुंची, सुरक्षा घेरा सख्त हो गया। सुरक्षाकर्मियों ने हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर का इस्तेमाल करते हुए मेसी के शरीर से लेकर उनके जूतों तक की जांच की।
यही नहीं, उनके निजी बैग की भी बारीकी से तलाशी ली गई। इस दौरान मेसी का व्यवहार काफी कूल रहा। वे अपने साथी खिलाड़ियों के साथ हंसी-मजाक करते हुए नजर आए, जिससे यह वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया।
शानदार फॉर्म में हैं मेसी अर्जेंटीना की टीम मौजूदा डिफेंडिंग चैंपियन है और इस बार भी शानदार फॉर्म में है। टीम ने राउंड ऑफ 32 में अपने तीनों मुकाबले जीतकर अगले दौर में जगह बनाई है। अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रिया, जॉर्डन और अल्जीरिया को मात दी है।
लियोनेल मेसी खुद गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने अब तक 3 मैचों में कुल 6 गोल दागे हैं। अल्जीरिया के खिलाफ एक शानदार हैट्रिक लगाकर उन्होंने साबित कर दिया है कि वे अब भी विपक्षी टीमों के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।
अगला मुकाबला कब और कहां? अर्जेंटीना का अगला नॉकआउट मुकाबला केपा वर्डे के खिलाफ है। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 4 जुलाई, शनिवार को मियामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच सुबह 3:30 बजे शुरू होगा। फैंस को उम्मीद है कि मेसी अपनी इस लय को आगे भी बरकरार रखेंगे।
🚨🚨C’EST DU JAMAIS VU!!!
— FAN INTER-MESSI (@FANFOOTMESSI) July 2, 2026
Messi, le meilleur joueur de l’histoire à été passé au détecteur de métaux lors de l arrivée de la délégation argentine à Miami… et ce n’est pas ça le plus choquant.
Le plus choquant c’est ca tête en train de rire 😭😭 pic.twitter.com/Gu4RMjtaxU
मौसम का अलर्ट: 11 राज्यों में आफत की बारिश और 90 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी
ई-20 पेट्रोल: पूरे देश को प्रयोगशाला बनाने पर केजरीवाल का केंद्र पर बड़ा हमला
ई-रिक्शा चालकों की बढ़ी मुश्किलें: क्या मोबाइल ऐप से बीच सड़क पर बंद किए जा रहे हैं वाहन?
भरत तिवारी एनकाउंटर पर NDA में घमासान: चिराग ने मांगा इंसाफ, तो मांझी ने पुलिस को बताया सही
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे 15 साल के वैभव सूर्यवंशी? कोच गंभीर के खास इशारे ने बढ़ाई उम्मीदें
Delhi Next: ट्रैफिक से प्रदूषण तक, युवाओं के टेक्नोलॉजी समाधान से बदलेगी दिल्ली की तस्वीर
मैनचेस्टर में दिखा वैभव सूर्यवंशी का शमीला अंदाज, क्या दूसरे T20 में मिलेगा मौका?
IND VS ENG: दूसरा T20 अब देर रात नहीं, बदल गया मैच का समय; फैंस को मिलेगी बड़ी राहत
फिर चोकर्स साबित हुआ दक्षिण अफ्रीका: 11वीं बार टूटा वर्ल्ड कप का सपना, सेमीफाइनल से बाहर
IND vs ENG: दूसरे टी20 में टीम इंडिया का मास्टरस्ट्रोक , प्लेइंग-11 में होंगे दो बड़े बदलाव!