भरत तिवारी एनकाउंटर: चश्मदीद का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने जिंदा पकड़ा था, फिर मारी गोलियां
News Image

बिहार के भोजपुर में चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। अब तक पुलिस की कार्रवाई को संदेह की नजर से देखा जा रहा था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति खुद को इस घटना का चश्मदीद गवाह बता रहा है।

टाटी के पीछे से देखी पूरी सच्चाई सुनील चौधरी नाम के इस व्यक्ति का दावा है कि वह पूरी घटना को अपनी झोपड़ी (टाटी) के पीछे से देख रहा था। उसने बताया कि कैसे भरत तिवारी ने आत्मसमर्पण करने की कोशिश की थी। सुनील के अनुसार, भरत ने हवा में एक गोली चलाई और पुलिस से हथियार ले जाने को कहा, लेकिन पुलिसकर्मी डर के कारण करीब नहीं आए।

हथियार फेंकते ही टूट पड़ी पुलिस सुनील ने आगे बताया कि भरत ने अपनी पिस्टल दूर फेंक दी थी। जैसे ही पिस्टल जमीन पर गिरी, पुलिस ने उसे दबोच लिया। प्रत्यक्षदर्शी का आरोप है कि पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद पहले पैर में गोली मारी। लोगों को लगा कि उसे इलाज के लिए ले जाया जाएगा, लेकिन तभी उसे तीन और गोलियां मार दी गईं।

जाते-जाते हाथ हिलाकर किया अलविदा चश्मदीद ने खुलासा किया कि गोली मारने के बाद पुलिस भरत तिवारी को बोलेरो में डाल कर ले गई। उस वक्त भी भरत जीवित था और गाड़ी में बैठते समय उसने हाथ हिलाकर अलविदा कहा था। इन बातों का खुलासा करने वाले सुनील का कहना है कि वह डर के मारे इतने दिनों तक चुप था, लेकिन अब जमीर की आवाज सुनकर सामने आया है।

गरीबों का मसीहा था भरत सुनील ने भरत तिवारी का बचाव करते हुए उसे एक अच्छा लड़का बताया। उसने भावुक होकर कहा कि गरीबों के लिए ऐसे ही लड़कों की जरूरत है। उसने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर न्याय नहीं मिला, तो लोग मजबूर होकर खुद हथियार उठाने पर विवश हो जाएंगे।

न्यायिक जांच पर टिकी नजरें इस बयान के बाद राज्य में राजनीतिक पारा भी चढ़ गया है। विपक्ष लगातार इस एनकाउंटर को फर्जी बता रहा है। फिलहाल इस मामले की न्यायिक जांच चल रही है। अब देखना यह है कि यह वीडियो और चश्मदीद के दावे जांच की दिशा को किस ओर मोड़ते हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

टाई और नो रिजल्ट में क्या है अंतर? आसान भाषा में समझें क्रिकेट के ये पेचीदा नियम

Story 1

चीन का नया कूलिंग फॉर्मूला: छतों से हो रही आर्टिफिशियल बारिश , क्या यह भीषण गर्मी का पक्का इलाज है?

Story 1

दिल्ली दरबार पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला: चिराग पासवान ने अमित शाह से की निष्पक्ष जांच की मांग

Story 1

मौत के जबड़े से बाल-बाल बचा ट्रक ड्राइवर! बीच सड़क पर स्टंट देख थम जाएंगी सांसें

Story 1

पेट्रोल-डीजल के दाम होंगे कम? पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत

Story 1

चिराग पासवान पहुंचे अमित शाह के दरबार: भरत तिवारी एनकाउंटर और राजगीर हत्याकांड पर मांगी निष्पक्ष जांच

Story 1

युवराज के बाद बुमराह का महा-प्रहार : टेस्ट क्रिकेट के एक ओवर में कूट दिए 35 रन, इतिहास में दर्ज हुआ नाम

Story 1

स्कूल की छत बनी झरना , पेन-किताबें छोड़ बाल्टियां उठा रहे बच्चे; सिस्टम की खुली पोल

Story 1

पिता की राह पर समित द्रविड़: महाराजा ट्रॉफी में दिखाया क्लास, 4-4-4 की बौछार से बटोरी सुर्खियां

Story 1

भारत-जापान की नई एआई केमिस्ट्री: पीएम मोदी ने सनाए ताकाची को बताया छोटी बहन