दिल्ली में ट्रैफिक जाम की समस्या से जूझ रहे लाखों वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। केंद्र सरकार ने दिल्ली के द्वारका और वसंत कुंज को जोड़ने वाली महत्वाकांक्षी 8.1 किलोमीटर लंबी छह-लेन सड़क सुरंग परियोजना को मंजूरी दे दी है। इस प्रोजेक्ट पर लगभग 6,969.67 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
किन इलाकों को होगा फायदा? यह टनल द्वारका एक्सप्रेसवे (एनएच-248 बीबी) को सीधे नेल्सन मंडेला मार्ग, वसंत कुंज से जोड़ेगी। इस परियोजना से पश्चिमी दिल्ली, द्वारका, गुरुग्राम और आईजीआई एयरपोर्ट से आने-जाने वालों का सफर बेहद आसान हो जाएगा। योजना के अनुसार, भविष्य में इसे बारापुला एलिवेटेड रोड से भी जोड़ा जाएगा, जिससे पूर्वी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद तक की आवाजाही में समय की भारी बचत होगी।
पर्यावरण का खास ख्याल इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी चुनौती दिल्ली रिज को सुरक्षित रखना है। टनल का 3.14 किलोमीटर हिस्सा रिज के नीचे से गुजरेगा। इसके लिए टनल बोरिंग मशीन (TBM) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा, ताकि जमीन के ऊपर मौजूद हरियाली और पारिस्थितिकी तंत्र को कोई नुकसान न पहुंचे। सरकार ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्य के दौरान शहर के ग्रीन लंग्स (फेफड़ों) की सुरक्षा सर्वोपरि होगी।
प्रोजेक्ट का खाका यह कॉरिडोर शिवमूर्ति इंटरचेंज से शुरू होकर महिपालपुर-छतरपुर रोड जंक्शन तक जाएगा। इसमें मुख्य रूप से:
आर्थिक और रोजगार के अवसर इस परियोजना से न केवल कनेक्टिविटी सुधरेगी, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। सरकार का अनुमान है कि निर्माण के दौरान लगभग 17 लाख से अधिक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होंगे। साथ ही, व्यापार, लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग क्षेत्र में भी नई रफ्तार आएगी।
मुख्यमंत्री ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे दिल्ली के विकास के लिए एक गेम-चेंजर बताया है। यह परियोजना दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर को एक नई ऊंचाई देगी और जाम में फंसने वाले लाखों लोगों को बड़ी राहत प्रदान करेगी।
*Delhi gets a game-changing connectivity upgrade.
— CMO Delhi (@CMODelhi) July 2, 2026
Thank you Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji for approving the 8 km Dwarka Tunnel, a long-pending project that will transform travel across the capital.
From Shiv Murti to Vasant Kunj, Nelson Mandela Marg and onwards to… pic.twitter.com/YaNjZSRukB
सड़क बनने से पहले ही हुई लूट , बाल्टी लेकर सीमेंट ले भागे लोग; वीडियो वायरल
अटल टनल के पास मौत का तांडव: बेकाबू स्कॉर्पियो पिलर के सरियों में फंसी, एक पर्यटक की दर्दनाक मौत
मधेपुरा पुलिस का ऑपरेशन क्लीन : 24 घंटे में हत्यारे और तस्करों समेत 14 गिरफ्तार
LA 2028 ओलंपिक का गवाह बनेगा शाहरुख खान का स्टेडियम, मात्र 100 दिनों में हुआ तैयार
त्रिवेणीगंज: मछली हाट की सड़ांध से बेहाल लोग; कॉलेज के छात्रों का जीना दूभर
EPFO पोर्टल फिर ठप: तीसरी बार बढ़ी डेडलाइन, पैसे निकालने के लिए करना होगा और इंतजार
टाई और नो रिजल्ट में क्या है अंतर? आसान भाषा में समझें क्रिकेट के ये पेचीदा नियम
हैदराबाद हाउस में मोदी-ताकाइची की मुलाकात: चीन की विस्तारवादी नीतियों के लिए नई चुनौती
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी : चंपत राय और अन्य के खिलाफ FIR की मांग, वकीलों ने भरी हुंकार
शराब की भट्टी से दुकान की दहलीज तक: सीता देवी की संघर्ष और कामयाबी की कहानी