दिल्ली के जंतर-मंतर पर लद्दाख की मांगों को लेकर जारी सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का आज चौथा दिन है। जंतर-मंतर पर वांगचुक के साथ कई छात्र भी डटे हुए हैं।
इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए तृणमूल कांग्रेस की सांसद सागरिका घोष, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और अंजलि भारद्वाज जैसे कई प्रबुद्ध नागरिकों ने धरना स्थल का दौरा किया और वांगचुक के प्रति एकजुटता जताई।
बिगड़ती सेहत और मेडिकल रिपोर्ट वांगचुक की स्वास्थ्य जांच करने वाले डॉ. नितिन दिघे ने उनकी सेहत को लेकर गंभीर चिंता जताई है। पिछले तीन दिनों में वांगचुक का वजन 2.4 किलोग्राम गिर चुका है।
मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार, उनका ब्लड शुगर लेवल गिरकर 61-64 तक पहुंच गया है, जो सामान्य (100 से अधिक) से काफी कम है। फिलहाल उनका ब्लड प्रेशर 110/70, हृदय गति 77 और ऑक्सीजन स्तर 96 प्रतिशत दर्ज किया गया है। डॉक्टर का कहना है कि स्थिति दिन-प्रतिदिन चुनौतीपूर्ण होती जा रही है।
वांगचुक का रिस्पॉन्स: थकान है, लेकिन हौसले बुलंद खुद अपनी सेहत पर बात करते हुए सोनम वांगचुक ने बताया कि उन्हें थोड़ी थकान महसूस हो रही है। उन्होंने कहा, मेरा ब्लड शुगर लेवल 66 है, जो कम है, लेकिन यह स्वाभाविक है क्योंकि मैंने तीन दिनों से भोजन नहीं किया है। शरीर अब फैट्स का उपयोग कर रहा है।
डॉक्टरों की सलाह पर वे अब पानी और नमक का सेवन बढ़ाएंगे ताकि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखा जा सके। वांगचुक ने स्पष्ट किया कि लंबे उपवास के दौरान शरीर मांसपेशियों और अंगों की ऊर्जा का उपयोग करने लगता है, जिसके प्रति वे सचेत हैं।
छात्रों के बलिदान के आगे मेरा संघर्ष कुछ भी नहीं वांगचुक ने अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए भावुक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष उन 20 से अधिक छात्रों और लद्दाख के उन पांच युवाओं के बलिदान के आगे बहुत छोटा है, जिन्होंने अपने अधिकारों के लिए अपनी जान गंवा दी। वांगचुक अपनी मांगों पर अडिग हैं और दिल्ली की चिलचिलाती धूप में आंदोलन जारी रखने का संकल्प ले चुके हैं।
DAY 4 UPDATE
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 1, 2026
I’m feeling ok, bit tired though.
Doctor said BP was low, I’ll increase water n salt intake. Sugar level is low at 66 but that’s because of no food for 3 days, as ketosis takes over body starts consuming fats etc. In prolonged fast it may consume muscles & organs… pic.twitter.com/j2ajv6dIj3
दिल्ली में बरसेंगे मेघा: 7 जुलाई तक रेड अलर्ट , जानें मानसून का पूरा अपडेट
8 साल की ताक्षी का अद्भुत कारनामा: 16 सेंटीमीटर की ऊंचाई से रची इतिहास की इबारत
मक्का बाजार में बरकरार तेजी: पूर्णिया मंडी में बढ़ी रौनक, जानिए आज का ताजा भाव
क्या अब संजू सैमसन की जगह टीम इंडिया में होगी वैभव सूर्यवंशी की एंट्री?
मैक्सिको की ऐतिहासिक जीत का जश्न बना मातम: वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन में दो फैंस की मौत
दिल्ली में दोपहर में ही रात : झमाझम बारिश से भीषण गर्मी और उमस का द एंड
मॉनसून का मेगा अलर्ट : दिल्ली-यूपी से मुंबई तक 5 दिन आंधी-तूफान और भारी बारिश का तांडव
ट्रेन में युवती के साथ शर्मनाक हरकत: अश्लील इशारा करने वाले का वीडियो वायरल, रेलवे ने लिया संज्ञान
BSNL का धमाकेदार धमाका: 1,999 रुपये में 330 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा
अमरनाथ यात्रा 2026: बम-बम भोले के जयघोष के साथ रवाना हुआ पहला जत्था, शुरू हुई 57 दिनों की कठिन धर्मयात्रा