मुंबई में मानसून ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार (1 जुलाई 2026) सुबह तक पिछले 24 घंटों में महानगर और आसपास के क्षेत्रों में 100 मिलीमीटर से अधिक मूसलाधार बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रही बारिश ने 26 जुलाई की यादें ताजा कर दी हैं, जिससे नागरिकों में दहशत का माहौल है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के आंकड़ों के अनुसार, मानखुर्द में सबसे ज्यादा 170.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। भायखला में 162.52 मिमी, मुंबई सेंट्रल में 142.43 मिमी और वडाला में 127 मिमी पानी बरसा। अंधेरी सबवे में भारी जलभराव के कारण स्थिति इतनी खराब हो गई कि प्रशासन को यातायात डायवर्ट करना पड़ा। सिर्फ एक घंटे (सुबह 7 से 8 बजे) के भीतर अंधेरी में 39 मिमी बारिश दर्ज की गई।
बीएमसी के दावों के विपरीत, सुबह दफ्तर निकलने वालों के लिए सफर मुश्किल भरा रहा। मध्य और पश्चिम रेलवे की लोकल ट्रेनें 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। मुसीबत तब और बढ़ गई जब हार्बर लाइन पर ओएचई (OHE) तार टूट गया, जिससे सुबह सवा घंटे तक रेल सेवा पूरी तरह ठप रही। सड़कों पर भी घुटनों तक पानी होने के कारण जगह-जगह लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।
भारी बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई उड़ानों को नजदीकी हवाई अड्डों पर डायवर्ट किया गया है, जबकि कई घंटों की देरी से उड़ान भर रही हैं। सड़कों पर पानी भरने से वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जिससे लोगों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।
शहर के निचले इलाकों में पानी घुसने से व्यापारियों का भारी नुकसान हुआ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों से अपील की गई है कि जब तक बहुत जरूरी न हो, घरों से बाहर न निकलें और जलजमाव वाले रास्तों से परहेज करें।
Mumbai, Maharashtra: City has been witnessing intermittent rainfall since morning. Heavy rain over the past 30 minutes has led to severe waterlogging on the Western Express Highway in Malad. The accumulated water has significantly slowed vehicular movement, causing major traffic… pic.twitter.com/jGkD7Urh2s
— IANS (@ians_india) July 1, 2026
मोदी कैबिनेट का बड़ा धमाका: दिल्ली को मिलेगी सुरंग, यूपी को हाईवे; ₹14,115 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
मुंबई में बरसी आफत: मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार, फ्लाइट्स डायवर्ट और सड़कों पर लबालब पानी
कल का मौसम: दिल्ली-यूपी समेत 19 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
मोदी सरकार का बड़ा तोहफा: 14 हजार करोड़ के दो मेगा प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, बदलेगी दिल्ली-यूपी की तस्वीर
मैक्सिको की ऐतिहासिक जीत का जश्न बना मातम: वर्ल्ड कप सेलिब्रेशन में दो फैंस की मौत
क्या वैभव सूर्यवंशी करेंगे इतिहास? इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू पर कोच ने तोड़ी चुप्पी
चॉकलेट के लिए किडनैपिंग : खिलौना बंदूक लेकर भाई पर भारी पड़ी नन्ही बच्ची
वेनेजुएला से आया नाविक का खाली शव : दिल, दिमाग और फेफड़े गायब, अंग तस्करी की आशंका
दिल्ली की दहलीज पर मॉनसून: 3-4 जुलाई को होगी झमाझम बारिश, जानें अपने शहर का हाल
तलाक की खबरों पर गौरव खन्ना की चुप्पी टूटी: बोले- मेरी बीवी है, प्यार किया है तो पीछे क्यों हटूं?