गया: लंबे समय से चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से जूझ रहे गया वासियों के लिए बुधवार का दिन राहत लेकर आया। शहर में मानसून की पहली जोरदार बारिश हुई, जिससे पूरा वातावरण ठंडा हो गया और लोगों ने तपती गर्मी से राहत की सांस ली।
गर्मी से मिली निजात दोपहर बाद आसमान में घने काले बादलों का डेरा जम गया। देखते ही देखते तेज गर्जना के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। इस बारिश ने पिछले कई दिनों से बेहाल कर रहे तापमान को काफी नीचे गिरा दिया है, जिससे मौसम अब बेहद सुहावना हो गया है।
पूरे जिले के लिए येलो अलर्ट मौसम विभाग (IMD) पटना ने गया जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक, जिले के सभी 24 प्रखंडों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।
इस अलर्ट के दायरे में अतरी, आमस, इमामगंज, कोच, खिजरसराय, गया नगर, गुरारू, गुरुआ, टनकुप्पा, टिकारी, डुमरिया, डोभी, नीमचक बथानी, परैया, फतेहपुर, बांके बाजार, बाराचट्टी, बेलागंज, बोधगया, मानपुर, मंझार, मोहरा, मोहनपुर, वजीरगंज और शेरघाटी जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल हैं।
30-40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं मौसम विभाग के बुलेटिन के अनुसार, आने वाले समय में जिले के कई हिस्सों में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जना और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
सावधानी बरतने की सलाह खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी की है:
— Mausam Bihar- IMD Patna (@imd_patna) July 1, 2026*
सस्ता हुआ हवाई सफर: बिना भारी सामान के यात्रा करने वालों के लिए इंडिगो का नया लाइट फेयर
मोदी कैबिनेट का बड़ा धमाका: दिल्ली को मिलेगी सुरंग, यूपी को हाईवे; ₹14,115 करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी
भारत-पाक के रिश्तों में बड़ी हलचल: 117 दिग्गजों ने मोदी-शहबाज को लिखी चिट्ठी, शांति बहाली की 11 मांगें
सोशल मीडिया पर मजाक बनाना पड़ा भारी: डॉ. मुस्कान सोनी 5 साल के लिए निलंबित
सगाई के दौरान कांपने लगे दुल्हन के हाथ, वायरल वीडियो देख लोग बोले- बड़ा किस्मत वाला है दूल्हा
रेस्टोरेंट में लंच कर रही थीं महुआ मोइत्रा, अचानक बाहर से होने लगी अंडों की बारिश; TMC सांसद का भाजपा पर गंभीर आरोप
आरजेडी का 30वां स्थापना दिवस: लालू यादव का संकल्प, हम लड़े हैं, आगे भी लड़ते रहेंगे
आत्महत्या की दहलीज पर खड़ा था मरीज, भागलपुर के डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी
वेनेजुएला से आया नाविक का खाली शव : दिल, दिमाग और फेफड़े गायब, अंग तस्करी की आशंका
6 फीट 2 इंच के विस्फोटक पेसर की एंट्री, कीवी टीम के लिए वेस्टइंडीज में मचाएंगे तहलका!