भागलपुर और नवगछिया के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे-131B पर स्थित दुर्घटना संभावित जाह्नवी चौक को अब हाईमास्ट लाइट से रोशन करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। एनएच डिवीजन, भागलपुर ने इस दिशा में आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी है।
जाह्नवी चौक (किमी 6.200) पर 30 मीटर ऊंचा हाईमास्ट लाइट सिस्टम लगाया जाएगा। यह इलाका भागलपुर और नवगछिया के बीच एक प्रमुख जंक्शन है, जहाँ से रोजाना भारी संख्या में ट्रक, बसें और निजी वाहन गुजरते हैं। अब तक रोशनी की कमी के कारण यहां रात के समय चालकों को भारी परेशानी और हादसों का डर बना रहता था। विभाग का मानना है कि इस कदम से न केवल सुरक्षा बढ़ेगी, बल्कि यातायात भी सुगम होगा।
एनएच डिवीजन ने कार्य को पारदर्शिता से पूरा करने के लिए इच्छुक एजेंसियों से कोटेशन आमंत्रित किए हैं। एजेंसियां 10 जुलाई तक अपने मुहरबंद लिफाफे जमा कर सकती हैं। उसी दिन कोटेशन खोले जाएंगे और सबसे कम दर (L1) देने वाली एजेंसी को काम सौंपा जाएगा।
विभाग ने इस कार्य के लिए सख्त समय-सीमा तय की है। कार्यादेश (Work Order) जारी होने के महज 10 दिनों के भीतर एजेंसी को हाईमास्ट लाइट लगाने का काम पूरा करना होगा। विभाग का स्पष्ट निर्देश है कि काम में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सिर्फ लाइट लगाना ही काफी नहीं होगा, चयनित एजेंसी को गारंटी अवधि तक इसके रखरखाव (Maintenance) की जिम्मेदारी भी संभालनी होगी। साथ ही, एजेंसी को सभी आवश्यक गारंटी और वारंटी दस्तावेज एनएच कार्यालय में जमा कराने होंगे। हालांकि, भुगतान की प्रक्रिया आवंटित राशि की उपलब्धता के आधार पर तय की जाएगी।
इस पहल से स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी और रात के समय इस नेशनल हाईवे से गुजरने वालों को एक सुरक्षित रास्ता मिल सकेगा।
*पटना: बिहार सरकार की सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली (2026) को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई. उनका कहना है कि इसमें नियुक्ति को स्थायी की जगह संविदा पर रखा गया है और उम्र सीमा 55 से घटाकर 40 कर दी गई है, जिससे कई पुराने अभ्यर्थी प्रभावित होंगे. मेरिट में मैट्रिक और इंटर के… pic.twitter.com/m9iV8C3BGZ
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 29, 2026
PoK में भड़का जन-विद्रोह: पाक फौज के ड्रोन हमलों से बौखलाई जनता, कहा- आजाद होने को मजबूर न करें
वेस्टइंडीज दौरे के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान: मुंबई इंडियंस के इस स्टार खिलाड़ी को सौंपी कप्तानी
मौसम का ऑरेंज अलर्ट : 15 राज्यों में आंधी-तूफान का कहर, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
क्या इंग्लैंड के खिलाफ पहले T20I में वैभव करेंगे ओपनिंग? डरहम से आई ये बड़ी खबर
पूर्णिया का बाड़ीहाट गणेश मंदिर: जहां दर्शन मात्र से पूरी होती हैं मुरादें
अभिषेक बनर्जी के घर पर हमला: CCTV में कैद हुई पत्थरबाजी, TMC सांसद ने सरकार को घेरा
40°C में क्यों पिघल जाती हैं ब्रिटेन की सड़कें, जबकि 50°C की आग भी झेल जाता है भारत?
वियतनाम में भारतीय परिवार का असंवेदनशील ड्रामा: रेस्टोरेंट में बच्चों की बदतमीजी पर मचा बवाल, CCTV वीडियो वायरल
ऑस्ट्रेलिया का दबदबा: आठवीं बार टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में एंट्री, विंडीज को दी करारी मात
हाथ में क्रिकेट बैट, आँखों में उम्मीद: बस हादसे में बेटे को खोने के बाद माँ का बेबस इंतज़ार