फुटबॉल वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 32 में नॉर्वे और आइवरी कोस्ट के बीच हुआ मुकाबला फैंस के लिए यादगार बन गया। अर्लिंग हालैंड के अंतिम क्षणों में किए गए जादुई गोल की बदौलत नॉर्वे ने आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराकर टूर्नामेंट के अगले दौर यानी राउंड ऑफ 16 में अपनी जगह पक्की कर ली है।
यह जीत नॉर्वे के फुटबॉल इतिहास में सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है। नॉर्वे ने वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी नॉकआउट मैच में जीत हासिल की है। इससे पहले 1938 और 1998 में भी टीम नॉकआउट स्टेज तक पहुंची थी, लेकिन दोनों बार उन्हें इटली के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
मैच का पहला हाफ नॉर्वे के नाम रहा। 39वें मिनट में एंटोनियो नुसा ने कप्तान मार्टिन ओडेगार्ड के पास को गोल में बदलकर टीम को बढ़त दिलाई। इस गोल के साथ ही 21 वर्षीय नुसा किसी बड़े टूर्नामेंट में नॉर्वे के लिए गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। आइवरी कोस्ट ने पहले हाफ में दबदबा बनाया था, लेकिन वे गोल करने में नाकाम रहे।
दूसरे हाफ में आइवरी कोस्ट ने जोरदार वापसी की। 74वें मिनट में अमाद डियालो ने निकोलस पेपे के साथ शानदार तालमेल बिठाते हुए नॉर्वे के डिफेंस को छकाया और गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। इस गोल ने स्टेडियम में मौजूद दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया।
मैच जब बराबरी पर था, तब अर्लिंग हालैंड ने अपना जलवा दिखाया। 86वें मिनट में ऑस्कर बॉब और पैट्रिक बर्ग के बेहतरीन टीम मूव के बाद हालैंड ने बॉक्स के अंदर से गोल कर नॉर्वे को जीत दिलाई। यह उनके इंटरनेशनल करियर का 60वां गोल था, जिससे वे मुलर और यूसेबियो जैसे महान खिलाड़ियों की श्रेणी में शामिल हो गए।
आइवरी कोस्ट ने अंतिम क्षणों में बराबरी के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाया, लेकिन नॉर्वे का डिफेंस अटूट रहा। अब राउंड ऑफ 16 में नॉर्वे का सामना फुटबॉल की दिग्गज टीम ब्राजील से होगा। जबकि आइवरी कोस्ट का शानदार सफर इसी हार के साथ समाप्त हो गया।
Another day and more history made! 👏
— FIFA (@FIFAcom) June 30, 2026
Norway have won their first-ever @FIFAWorldCup knockout game, progressing to the Round of 16. 🇳🇴 pic.twitter.com/M5PiqxXYFT
भूकंप की त्रासदी में मददगार फरिश्ता बना भारत: वेनेजुएला बोला- थैंक यू इंडिया
सहरसा में सिद्धू फुटबॉल प्रतियोगिता का आगाज: 8 जिलों की टीमें दिखा रहीं अपना दम
पीएम मोदी का मिशन गवर्नेंस : सचिवों के साथ 4 घंटे की महाबैठक में तय हुआ भविष्य का रोडमैप
वर्ल्ड कप से बाहर होते ही भड़के फैंस, एयरपोर्ट पर कोच के खिलाफ लगे Hong Out के नारे
बर्थराइट सिटीजनशिप: सुप्रीम कोर्ट ने ट्रंप का आदेश किया खारिज, अमेरिका में सुरक्षित हुआ जन्मजात नागरिकता का अधिकार
MP कांग्रेस का बड़ा एक्शन प्लान: CM आवास घेराव से लेकर पोर्टल लॉन्च तक, जानें क्या है रणनीति
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर श्रेयस अय्यर का दो-टूक जवाब, क्या टीम में नहीं है जगह?
मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों पर बोले शशांक सिंह: कुक बनकर आया था संदिग्ध, चोरी का था शक
नर्स की वर्दी में जल्लाद बनी सफाईकर्मी: बेबस मरीज पर बरसाईं लातें, मूकदर्शक बना रहा पूरा अस्पताल!
125 सालों में जून 2026 बना पांचवां सबसे सूखा महीना, 40% कम बारिश से किसानों पर संकट