फीफा वर्ल्ड कप 2026 में हुए एक बड़े उलटफेर ने दुनिया को हैरान कर दिया है। चार बार की विश्व चैंपियन जर्मनी को हराकर पराग्वे ने जब नॉकआउट दौर में प्रवेश किया, तो पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई। इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने के लिए राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने 30 जून को पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश की घोषणा कर दी है।
पेनल्टी शूटआउट में पलटी बाजी राउंड ऑफ 32 के इस रोमांचक मुकाबले में पराग्वे और जर्मनी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। निर्धारित समय और अतिरिक्त समय तक स्कोर 1-1 की बराबरी पर रहा। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में पराग्वे ने संयम दिखाते हुए 4-3 से जर्मनी को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इसे फुटबॉल इतिहास के सबसे बड़े उलटफेरों में से एक माना जा रहा है।
राष्ट्रपति का भावुक संदेश जीत की खबर मिलते ही राष्ट्रपति सैंटियागो पेना ने देर रात सरकारी फरमान जारी किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, आज पूरा देश जश्न मना रहा है। यह उस टीम की जीत है, जिसने हमारे जज्बे और कभी हार न मानने वाली भावना को प्रदर्शित किया है। सरकार का मानना है कि यह उपलब्धि महज एक जीत नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है।
2010 का सूखा हुआ खत्म इस जीत के साथ पराग्वे ने 2010 के बाद पहली बार वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में जगह बनाई है। राजधानी असुनसियोन की सड़कें देर रात तक प्रशंसकों से भरी रहीं। प्रशंसक अपनी टीम के इस प्रदर्शन से गदगद हैं और अब उनकी निगाहें अगले दौर के मुकाबले पर टिकी हैं।
जर्मनी में मायूसी का माहौल जहाँ एक तरफ पराग्वे जश्न में डूबा है, वहीं दूसरी तरफ जर्मनी के खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है। वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद जर्मनी के प्रशंसकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। खबरों के अनुसार, जर्मनी की टीम के वापस लौटने पर फैंस ने एयरपोर्ट पर कोच के खिलाफ होंग आउट के नारे लगाए, जो टीम के प्रति उनकी गहरी निराशा को दर्शाता है।
The President of Paraguay signed a Paraguayan government decree declaring a national holiday on Tuesday, June 30, to celebrate Paraguay’s national team beating Germany and advancing to the round of 16 at the 2026 FIFA World Cup 🇵🇾
— ESPN FC (@ESPNFC) June 30, 2026
This is the World Cup.
(📸 @santipenapy) pic.twitter.com/huRRoVXCmN
सोया चंक्स बनाम अंडा: प्रोटीन की लड़ाई में कौन है असली विजेता?
यमुना जल समझौते का जश्न: सोशल मीडिया पर नंबर 1 ट्रेंड बना आभार भजनलाल
महिला टी20 वर्ल्ड कप: कंगारू सेना का दमदार प्रहार, आठवीं बार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया
मारपीट और बंधक बनाने के आरोपों पर बोले शशांक सिंह: कुक बनकर आया था संदिग्ध, चोरी का था शक
मानसून फिर एक्टिव: दिल्ली और यूपी समेत 23 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 75 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
क्या दिल्ली में हुआ 650 करोड़ का महाघोटाला ? AAP के गंभीर आरोपों पर BJP का पलटवार
माँ, मैं वापस आ गया : शामली के आयुष मलिक ने छोड़ा इस्लाम, सनातन धर्म में की घर वापसी
क्रिकेट आपको हमेशा मिस करेगा : बेन स्टोक्स के संन्यास पर भावुक हुए युवराज सिंह, कही दिल छूने वाली बात
रामनवमी हिंसा केस: TMC की पूर्व सांसद के पति साकिर अली को NIA ने किया गिरफ्तार
Lock UPP 2: शिवांगी जोशी का टूटा दिल, तो गोविंदा के अफेयर्स पर सुनीता आहूजा ने तोड़ी चुप्पी