रामपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामपुर में आयोजित एक जनसभा में विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं के लोकार्पण के दौरान उन्होंने अयोध्या और प्रदेश के विकास के एजेंडे पर अपनी बात रखी।
अयोध्या की सुंदरता से विपक्ष को चिढ़ सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर अयोध्या के प्रति झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, उनकी चिढ़ इस बात से है कि अयोध्या और काशी विश्वनाथ धाम इतने सुंदर कैसे हो गए। वे प्रयागराज के महाकुंभ और ब्रज क्षेत्र (मथुरा-वृंदावन) के विकास को पचा नहीं पा रहे हैं।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जब विपक्ष विकास के सामने कुछ नहीं कर पा रहा है, तो अब वे झूठ का सहारा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसे अंगूर खट्टे हैं वाली मानसिकता करार दिया।
कालनेमियों का किया जिक्र विपक्ष के बयानों पर पलटवार करते हुए सीएम योगी ने रामायण का प्रसंग उठाया। उन्होंने कहा, राम की भक्ति हनुमान जी को इतनी शक्ति देती है कि वे कालनेमी जैसे धोखेबाजों को पहचान कर उन्हें निपटा देते हैं। प्रभु श्री राम की भक्ति ऐसे कालनेमियों से निपटने में पूरी तरह सहायक है।
दोगलेपन पर कांग्रेस को घेरा मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 2017 से पहले यही लोग राम और कृष्ण के अस्तित्व को नकारते थे। आज जब राम मंदिर बनकर तैयार है, तो वही लोग अयोध्या जाने के लिए मचल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभु राम जग नियंता हैं और वे भली-भांति जानते हैं कि सही कौन है और गलत कौन।
बीमारू राज्य से ग्रोथ इंजन तक का सफर योगी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पहले की सपा और कांग्रेस सरकारों के कारण उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य की श्रेणी में था। आज डबल इंजन की सरकार तुष्टीकरण नहीं बल्कि संतुष्टीकरण पर काम कर रही है।
उन्होंने दावा किया कि अब उत्तर प्रदेश भारत की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बन गया है और टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में अपनी जगह बना रहा है। रामपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले जिस चाकू का इस्तेमाल जमीनें कब्जाने के लिए होता था, आज वही चाकू जनता की सुरक्षा और प्रदेश की पहचान बन गया है।
*उनकी चिढ़ है कि अयोध्या नगरी इतनी सुंदर कैसे हो गई, काशी विश्वनाथ धाम इतना सुंदर कैसे हो गया...
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) June 30, 2026
प्रभु श्री राम की भक्ति ऐसे कालनेमियों से निपटने में पूरी तरह सहायक है... pic.twitter.com/6F8lc65Zcl
लखीसराय पुलिस का बड़ा एक्शन: शराब तस्करी का फरार आरोपी सुभाष यादव गिरफ्तार
चीन की चुनौती का जवाब: अमेरिका ने माना, भारत ही एकमात्र देश जो दे सकता है कड़ी टक्कर
वो जाग रहे होंगे, उन्हें नींद नहीं आती : पीएम मोदी के लिए सुबह 6 बजे फोन उठाने को बेताब थे ट्रंप
क्रिकेटर शशांक सिंह और रिटायर्ड डीजी पिता पर रसोइए को पीटने का आरोप, FIR दर्ज
पढ़ाई या मनोरंजन? 5वीं की इंग्लिश बुक में छपा निंबूड़ा गाना, भड़के अभिभावकों ने उठाए सवाल
इंग्लैंड दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी का नया अवतार , नेट प्रैक्टिस का वीडियो हुआ वायरल
125 सालों में जून 2026 बना पांचवां सबसे सूखा महीना, 40% कम बारिश से किसानों पर संकट
मुंबई: चलती स्कूल बस पर गिरा विशाल पेड़, एक छात्र की दर्दनाक मौत, कई घायल
टी20 विश्व कप से बाहर होने के बाद टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, सीधे LA Olympics 2028 में मिली एंट्री
मुंबई को अलविदा, बेंगलुरु को बनाया नया पता: हार्दिक पांड्या का करियर को लेकर बड़ा दांव