लखीसराय पुलिस का बड़ा एक्शन: शराब तस्करी का फरार आरोपी सुभाष यादव गिरफ्तार
News Image

लखीसराय: जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत सूर्यगढ़ा पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शराब तस्करी के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे वांछित आरोपी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

गुप्त सूचना पर दबिश थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह को सूचना मिली थी कि फरार आरोपी सुभाष यादव अपने घर (लय गांव) आया हुआ है। सूचना मिलते ही एएसआई पंकज कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी सुभाष को दबोच लिया। मंगलवार को उसे लखीसराय न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

बाइक से खुला तस्करी का राज आरोपी सुभाष यादव की गिरफ्तारी दिसंबर 2023 के एक मामले में हुई है। दरअसल, 25 दिसंबर 2023 को पुलिस ने दैता बांध रोड पर सुरश कोड़ा को 54 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ पकड़ा था। जांच में सामने आया कि जिस मोटरसाइकिल पर शराब ढोई जा रही थी, वह सुभाष यादव की थी। इसके बाद पुलिस ने उसे इस मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया था।

माफियाओं में मचा हड़कंप थानाध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि शराब तस्करी में संलिप्त या तस्करों को किसी भी प्रकार की मदद—चाहे वह वाहन उपलब्ध कराना हो या शरण देना—देने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से इलाके के शराब कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

तमिलनाडु की सड़कों पर अब AC बसों का सफर: सीएम विजय का बड़ा फैसला

Story 1

MP कांग्रेस का बड़ा एक्शन प्लान: CM आवास घेराव से लेकर पोर्टल लॉन्च तक, जानें क्या है रणनीति

Story 1

लॉकअप 2: क्या हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी के बीच शुरू हुई नजदीकियां? कंटेस्टेंट के खुलासे से मचा बवाल

Story 1

शामली: प्रेम जाल से बाहर आया आयुष, इस्लाम छोड़ फिर अपनाया हिंदू धर्म; वीडियो वायरल

Story 1

त्र्यंबकेश्वर मंदिर: अमृतकुंड की सफाई में दिखा बरसों पुराना शिवलिंग, अद्भुत दृश्य देख मग्न हुए भक्त

Story 1

हार कर भी दिल जीत गए समुराई ब्लू : ब्राजील के खिलाफ मैच के बाद जापान के खिलाड़ियों का भावुक नमन

Story 1

पंजाब किंग्स के क्रिकेटर शशांक सिंह पर कुक को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, वीडियो में बयां किया दर्द

Story 1

सुल्तानगंज: नमामि गंगे घाट पर 15 वर्षीय किशोर की जलसमाधि, प्रशासन के दावों की खुली पोल

Story 1

सस्ते टिकट में देखें वेलकम टू द जंगल , अक्षय कुमार की फिल्म पर बड़ा डिस्काउंट!

Story 1

बेन स्टोक्स: महान खिलाड़ी, लेकिन विवादों का खिलाड़ी —करियर के वो 7 किस्से जिन्होंने झकझोर दी दुनिया