भागलपुर: औद्योगिक थाना क्षेत्र के जीरोमाइल चौक के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय महिला गया देवी की मौत हो गई। वह अपनी चाय की दुकान बंद कर पैदल घर लौट रही थीं, तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। आरोपी चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया।
मृतका गया देवी गोपालपुर की रहने वाली थीं और बहादुर पासवान की पत्नी थीं। परिजनों के अनुसार, सोमवार सुबह अपनी दुकान बंद कर जैसे ही वह घर के पास पहुंचीं, अंधेरे का फायदा उठाकर एक अनियंत्रित वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। सुबह सन्नाटा होने के कारण वाहन की पहचान नहीं हो सकी।
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और लहूलुहान अवस्था में महिला को मायागंज अस्पताल ले गई। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पीड़िता के परिवार में अब उनके पति और तीन बच्चे (इंदु, पूजा और गोलू) बेसहारा हो गए हैं।
घटना के बाद से ही परिजनों में भारी आक्रोश है। मृतका की भांजी गुड़िया कुमारी ने आरोप लगाया कि पुलिस घटना के कई घंटे बाद भी सक्रिय नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अब तक आसपास के पेट्रोल पंप और दुकानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में नाकाम रही है, जिससे आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से तत्काल आर्थिक सहायता की मांग की है। परिजनों का कहना है कि गया देवी घर की मुख्य कमाऊ सदस्य थीं, इसलिए आपदा प्रबंधन कोष से उन्हें उचित मुआवजा मिलना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने दोषी चालक की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में इस दुर्घटना के बाद से शोक और गुस्से का माहौल है।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
सुलतानगंज में प्रशासनिक दावे फेल: 24 घंटे भी नहीं टिक सका रेल ओवरब्रिज का सुरक्षा बैरियर
भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम दौर में, ट्रंप के उस सुबह 6 बजे वाले कॉल ने बटोरी सुर्खियां
जो हमारे हिस्से के पानी पर दावा करेगा, उसके हाथ काट देंगे , पाकिस्तान की भारत को खुली धमकी
पानी पर हाथ डाला तो काट देंगे हाथ , सिंधु जल विवाद पर पाकिस्तान की फिर गीदड़भभकी
पेट्रोल की गिरती कीमतों का फायदा जनता को मिले: ट्रंप की चेतावनी, रिटेलर्स को दी सख्त नसीहत
बेन स्टोक्स: महान खिलाड़ी, लेकिन विवादों का खिलाड़ी —करियर के वो 7 किस्से जिन्होंने झकझोर दी दुनिया
कड़क IPS से राजनेता बने प्रेम प्रकाश: BJP छोड़ अब थाम लिया चंद्रशेखर आजाद का हाथ
श्रावणी मेले की तैयारियों का लिटमस टेस्ट: डीएम अलंकृता पांडेय आज सुलतानगंज में करेंगी पहली बार निरीक्षण
क्या SBI, PNB और केनरा बैंक का होने जा रहा है विलय? वायरल खबर का सच जान लें
क्रिकेटर शशांक सिंह और रिटायर्ड डीजी पिता पर रसोइए को पीटने का आरोप, FIR दर्ज