फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ब्राजील ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। जापान के खिलाफ खेले गए रोमांचक मुकाबले में ब्राजील ने 2-1 से जीत दर्ज की। इस जीत के असली नायक मिडफील्डर कार्लोस कासिमिरो रहे, जिन्होंने न केवल गोल किया बल्कि अपनी टीम को मुश्किल से बाहर निकाला।
बचपन में मिला संघर्ष 23 फरवरी 1992 को जन्मे कासिमिरो का बचपन किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जब वह पांच साल के थे, तो उनके पिता परिवार को छोड़कर चले गए। उनकी मां वेनेंसियो माग्दा ने अकेले दम पर तीन बच्चों को पाला। घर चलाने के लिए उनकी मां लोगों के घरों में बर्तन मांजती, झाड़ू लगाती और कपड़े धोती थीं।
दोस्त के घर सोने की मजबूरी हालात इतने बुरे थे कि कासिमिरो के पास रहने के लिए अपना घर तक नहीं था। वे अक्सर रिश्तेदारों के यहाँ पनाह लेते थे। कासिमिरो ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि बचपन में उनके पास एक छोटा सा योगर्ट ड्रिंक खरीदने के पैसे भी नहीं होते थे। वे अक्सर मैच से एक रात पहले दोस्तों के घर जाकर सोते थे ताकि उन्हें अच्छी नींद मिल सके और वे अगले दिन बेहतर खेल सकें।
कैसे पलटा जापान के खिलाफ मैच? ह्यूस्टन में खेले गए इस मुकाबले में जापान ने 29वें मिनट में काइशु सानो के गोल से 1-0 की बढ़त बना ली थी। मैच का पहला हाफ जापान के नाम रहा और ब्राजील का डिफेंस दबाव में दिखा।
दूसरे हाफ में कहानी बदली। 56वें मिनट में कार्लोस कासिमिरो ने एक जोरदार हेडर के जरिए गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। मैच का फैसला अंतिम क्षणों में हुआ, जब 95वें मिनट में गैब्रियल मार्टिनेल्ली ने गोल कर ब्राजील को 2-1 से जीत दिलाई।
प्लेयर ऑफ द मैच बने कासिमिरो अपनी शानदार डिफेंस तकनीक और निर्णायक गोल के लिए कासिमिरो को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आज फुटबॉल की दुनिया में सफलता के शिखर पर बैठे कासिमिरो की यह कहानी साबित करती है कि अगर इरादे मजबूत हों, तो गरीबी और अभाव किसी भी खिलाड़ी के रास्ते का कांटा नहीं बन सकते।
Gabriel cross, casimiro goall🔥
— DYK (Did you know) (@Cortezjnr081) June 29, 2026
What a goal for Brazil pic.twitter.com/N9vxy5htix
ट्रेन में साफ-सफाई का अजीबोगरीब तरीका: हाथ धोकर फर्श पर फैलाया पानी, वीडियो वायरल
IPL स्टार शशांक सिंह के लिए बढ़ी मुश्किलें, कुक को बंधक बनाकर पीटने और प्रताड़ित करने का मामला दर्ज
वायरल वीडियो: धान के खेतों में साही के साथ दौड़ती मासूम, लोग बोले- यही है असली डिज्नी प्रिंसेस
370 रुपये की बिरयानी के बाद समय रैना का हार्ट अटैक जोक: कॉमेडी के नाम पर गिरी मर्यादा
शामली धर्मांतरण केस: मोहम्मद अली से फिर आयुष मलिक बने युवक की घर वापसी, वीडियो वायरल
भीख का कटोरा लेकर चीन नहीं गए PM , तीखे सवालों पर भड़के बांग्लादेशी विदेश मंत्री
भैंसे के सींग में फंसा था मासूम कटड़ा , शख्स की बहादुरी देख हैरान रह गई दुनिया
ट्रंप का भारत दौरा तय: जल्द ही नई दिल्ली पहुंचेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, मोदी के साथ फिर दिखेगी जुगलबंदी
ऐतिहासिक जीत के बाद आयरलैंड के हेड कोच ने छोड़ा पद, गैरी विल्सन को मिली बड़ी जिम्मेदारी
यमुना की स्वच्छता अब जन-आंदोलन: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने चिल्ला घाट पर किया श्रमदान