मैहर/मुंबई। फिल्म लापता लेडीज से अपनी पहचान बनाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी के साथ एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सतेंद्र ने शूटिंग के दौरान प्रोड्यूसर द्वारा पैसे न देने और उन्हें प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।
रोते हुए बयां किया दर्द शुक्रवार को सतेंद्र सोनी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो शेयर किया। इसमें वे फूट-फूटकर रोते हुए अपनी आपबीती सुना रहे थे। उन्होंने बताया कि वे फिल्म पेट पालकी की शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश के मैहर आए थे। 8 दिनों तक पूरी मेहनत से काम करने के बाद जब उन्होंने अपना पारिश्रमिक मांगा, तो प्रोड्यूसर ने भुगतान करने के बजाय उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली।
मानसिक प्रताड़ना का आरोप सतेंद्र ने आरोप लगाया कि पैसे हड़पने के लिए प्रोड्यूसर ने उन्हें मानसिक रूप से काफी प्रताड़ित किया। अभिनेता ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने एक्टर के समर्थन में आवाज उठाई।
मैहर पुलिस बनी ढाल वीडियो वायरल होते ही मैहर प्रशासन हरकत में आया। कोतवाली टीआई अनिमेष द्विवेदी ने मामले को तुरंत संज्ञान में लिया और टीम के साथ कलाकारों तक पहुंचे। पुलिस ने न केवल सतेंद्र और उनके सहयोगियों को सुरक्षित महसूस कराया, बल्कि उन्हें पूरी सुरक्षा के साथ मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठाया।
सुरक्षित घर पहुंचे कलाकार रविवार सुबह सतेंद्र सोनी ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया कि वे और उनके साथी कलाकार श्रीधर दुबे व पंकज शर्मा सुरक्षित मुंबई पहुंच गए हैं। उन्होंने मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह और टीआई अनिमेष द्विवेदी का आभार जताते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में पुलिस का रवैया बेहद सराहनीय रहा।
फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं इस मामले पर मैहर पुलिस का कहना है कि कलाकारों की ओर से अभी कोई औपचारिक लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत न होने के कारण पुलिस ने फिलहाल कोई कानूनी मामला दर्ज नहीं किया है, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रोड्यूसर की इस हरकत से फिल्म इंडस्ट्री में नाराजगी का माहौल है।
*मिर्जापुर, भगवान भरोसे, लापता लेडीज और बवाल जैसी फिल्मों और सीरीज में काम कर चुके एक्टर सत्येंद्र सोनी ने वीडियो शेयर कर अपना दर्द बयां किया है. उन्होंने एक डायरेक्टर पर काम कराने के बावजूद मेहनताना न देने और पैसे मांगने पर मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है.… pic.twitter.com/lXGP027Zu7
— Lallu Ram (@lalluram_news) June 28, 2026
हिंद महासागर का नया साथी: सेशेल्स की संसद से पीएम मोदी का ग्लोबल साउथ को बड़ा संदेश
लापता लेडीज एक्टर पर जानलेवा हमला और बकाया फीस का विवाद, अब डायरेक्टर पर FIR की मांग
सेशेल्स का सर्वोच्च सम्मान पाकर गदगद हुए PM मोदी, जानिए किसे समर्पित किया यह खास अवॉर्ड
क्रिकेट के नियम: बल्लेबाज इन 10 तरीकों से हो सकता है आउट, क्या आप जानते हैं इनके बारे में?
513 दिन का लंबा सूखा खत्म: टीम इंडिया को मिले 2 नए सितारे, फिर भी धरी रह गई इस खिलाड़ी की उम्मीद
‘राम मंदिर गोरखधंधे का अड्डा’, अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला, बताया 2027 का सियासी मास्टरप्लान
केतन अग्रवाल मर्डर: लोहगढ़ किले के डेथ पॉइंट का वो डरावना सच, जिसे देख पुलिस भी कांप गई!
लापता लेडीज फेम एक्टर सतेंद्र सोनी से धोखाधड़ी: शूटिंग के बाद प्रोड्यूसर ने नहीं दिए पैसे, दी जान से मारने की धमकी
नांदेड की शाही शादी: दिखावे को छोड़ ग्रामीणों को दिया अनोखा तोहफा, PM मोदी ने की दिल खोलकर तारीफ
राम लला के दर्शन कर लीजिए, सद्बुद्धि आ जाएगी : अखिलेश यादव पर सीएम योगी का तीखा प्रहार