पटना: भोजपुर के बहुचर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने बिहार की प्रशासनिक और पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में अब बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद ने तीखी प्रतिक्रिया दी है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर संशय और गहरा गया है।
SDM वहां क्या कर रहे थे? पूर्व डीजीपी अभयानंद ने इस पूरे घटनाक्रम में एसडीएम (SDM) की मौजूदगी को लेकर हैरानी जताई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस की कार्रवाई दो तरह की होती है। एक जहां भीड़-भाड़ या लॉ एंड ऑर्डर की समस्या हो, वहां मजिस्ट्रेट का होना अनिवार्य है। लेकिन, भरत तिवारी वाला मामला एक लक्षित अपराधी को पकड़ने का (क्राइम केस) था। उन्होंने सवाल किया, मेरी समझ से परे है कि इस तरह की रेड में एसडीएम वहां क्यों मौजूद थे?
मैंने अपने अनुभव में ऐसा नहीं देखा अभयानंद ने अपने लंबे पुलिसिया अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि क्राइम के मामलों में पुलिस की रेड और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति का कोई मेल नहीं है। उन्होंने कहा, मैंने अपने पूरे करियर में कभी नहीं देखा कि किसी अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस के साथ डीएम या एसडीएम गए हों। यह मामला प्रशासनिक नहीं, बल्कि विशुद्ध रूप से पुलिस कार्रवाई का था। एसडीएम की वहां मौजूदगी मुझे परेशान कर रही है।
परिवार का आरोप और पुलिस का खंडन दूसरी ओर, मृतक भरत तिवारी के परिजन इस मामले को हाईकोर्ट ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि 17 जून की सुबह जब भरत ने पुलिस के आश्वासन पर अपनी पिस्तौल फेंक दी थी, तब भी पुलिस ने उन्हें गोलियों से भून दिया।
वही, भोजपुर पुलिस ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस ने एसपी पर लगाए गए धमकाने के आरोपों को निराधार और भ्रामक बताया है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं।
न्यायिक जांच जारी फिलहाल, बिलौटी गांव में हुई इस एनकाउंटर घटना की न्यायिक जांच चल रही है। पूर्व डीजीपी के बयान और परिजनों के आरोपों ने मामले को और अधिक संवेदनशील बना दिया है। क्या एसडीएम की मौजूदगी महज एक संयोग थी या इसके पीछे की मंशा कुछ और है? इसका जवाब न्यायिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
*Patna, Bihar: On Bharat Tiwari encounter case, Former DGP of Bihar, Abhayanand says, The most important thing that comes to my mind is that police action is of two types. One is when there is a crowd, a gathering, or a law and order situation. In such situations, both the… pic.twitter.com/oIJnj18pgD
— IANS (@ians_india) June 28, 2026
पर्यावरण संरक्षण के वैश्विक नायक बने PM मोदी, सेशेल्स ने दिया अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान
आयरलैंड के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया हार का असली विलेन
परमाणु बमवर्षकों की उड़ान से दहला इंडो-पैसिफिक, चीन-रूस की जुगलबंदी से ट्रंप की बढ़ी मुश्किलें
बिहार में 72 घंटे का हाई अलर्ट : मूसलाधार बारिश और वज्रपात की चेतावनी, घर से निकलने से पहले हो जाएं सावधान
श्रावणी मेला 2026: सुलतानगंज में जीरो रिस्क का लक्ष्य, कांवरिया पथ पर बिछेंगे 2 किलोमीटर नए तार
अंतिम ओवर में हैट्रिक के बाद भी हार गई टेक्सस, निखिल चौधरी के आखिरी गेंद के सिक्सर ने पलटी बाजी
आयरलैंड के खिलाफ हार पर अभिषेक शर्मा का बड़ा खुलासा, बताया क्यों फिसली जीत
IND vs IRE: भारत के ओपनर्स का शर्मनाक कारनामा, शून्य पर लौटे संजू और अभिषेक
20 लाख की स्कॉर्पियो, फिर भी 6 हजार का चूना: पेट्रोल पंप पर बिना पैसे दिए फरार हुआ ड्राइवर
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल: धुएं की जगह अब निकलेगी सिर्फ भाप