भोपाल: एक्ट्रेस-मॉडल त्विषा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के घर चोरों ने धावा बोल दिया। यह घटना तब हुई जब पूरा परिवार कानूनी लड़ाई में उलझा हुआ है। चोरों ने घर के पिछले हिस्से से प्रवेश किया और कीमती गहनों के साथ-साथ कुछ जरूरी फाइलों को भी निशाना बनाया।
पुलिस सायरन ने बचाई संपत्ति चोरों की योजना कामयाब हो पाती, उससे पहले ही पुलिस की गश्ती टीम वहां पहुंच गई। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनकर संदिग्ध घबरा गए और चोरी का सामान मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। एसीपी रजनीश कश्यप ने घटना की पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनसे पूछताछ की जा रही है।
30 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं आरोपी बता दें कि इस केस की मुख्य आरोपी गिरिबाला सिंह और उनका बेटा समर्थ सिंह 30 जून तक न्यायिक हिरासत में हैं। हाल ही में कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान गिरिबाला सिंह ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि अखबारों से उनके मामले से जुड़ी खबरें हटा दी जा रही हैं। साथ ही, उन्होंने वकीलों से मिलने का समय बढ़ाने की भी मांग की थी।
मामले की जड़: त्विषा शर्मा की मौत एक्ट्रेस त्विषा शर्मा 12 मई 2026 को अपने घर में मृत पाई गई थीं। उनके परिजनों ने पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। शुरुआती जांच में सबूत जुटाने में हुई ढिलाई को लेकर पुलिस की काफी आलोचना हुई है।
पुलिस की ढिलाई पर उठे बड़े सवाल मामले की जांच अब सीबीआई (CBI) के पास है। रिपोर्टों के अनुसार, भोपाल पुलिस ने घटना के समय सबूतों को संकलित करने में घोर लापरवाही बरती थी। जिस जिम्नास्टिक रोप से घटना को अंजाम दिया गया, उसे 10 घंटे बाद जब्त किया गया। वहीं, घटनास्थल के पास मिले हेडफोन को पुलिस ने करीब 10 दिन बाद बरामद किया। साक्ष्यों के साथ हुई इस देरी ने पुलिस की जांच पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
*#WATCH | Bhopal, Madhya Pradesh: Burglary reported at the residence of accused Samarth Singh and Giribala Singh, linked to the Tweesha Sharma death case.
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) June 28, 2026
ACP Rajnish Kashyap (Zone-2) says, “A case of theft has been reported at the HIG house in Baghmugaliya Extension Colony,… pic.twitter.com/54zCpFkfrr
फ्रांस में हीटवेव का कहर : 1,000 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मची लूट; जानें पूरा हाल
केतन अग्रवाल मर्डर केस: लोहागढ़ किले में क्राइम सीन रीक्रिएट, सिया के साथ साज़िश के अहम सबूत बरामद
अकील हुसैन की हैट्रिक भी नहीं बचा पाई जीत, निखिल चौधरी के विस्फोट ने पलट दिया पासा
मस्ती बनी मौत का खेल: स्विमिंग पूल में छलांग लगाते ही गई 25 वर्षीय युवक की जान, देखें दिल दहला देने वाला वीडियो
सीबीएसई ओएसएम की पोल खोलने वाले वेदांत का नया रिजल्ट जारी, 11 में से महज 2 नंबर बढ़े
194 साल का जीवित इतिहास : मिलिए दुनिया के सबसे बुजुर्ग कछुए जोनाथन से, जिसने देखे हैं दो विश्व युद्ध
शिक्षा सत्र शुरू, पर ताले में कैद पहाड़ी कोरवा कन्या आश्रम : नदारद मिले अधीक्षक और स्टाफ
बिहार का नया अध्याय: मुंगेर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया पंचायत विकास योजना का शंखनाद
20 लाख की स्कॉर्पियो, जेब में पैसे नहीं: पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाकर हुआ फरार , CCTV में कैद शर्मनाक हरकत
ट्रेन में महिला की गंदी हरकत का वीडियो वायरल, सीट के नीचे फेंका कचरा और फर्श पर धोए हाथ