हाथरस: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को हाथरस के सलेमपुर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे। यहां उन्होंने 548 करोड़ रुपये की लागत वाली 143 विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने लाभार्थियों को चेक बांटे और छोटे बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।
सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के हालिया बयान पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने दावा किया था कि उनकी सरकार बनने पर वे अयोध्या को धार्मिक नगरी बनाएंगे।
इस पर पलटवार करते हुए योगी ने कहा, अरे, आप क्या बनाएंगे! अपना इतिहास तो देखिए, राम भक्तों पर गोली आप ही के लोगों और आपकी सरकार ने चलाई थी। आज जब पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या त्रेता युग जैसी चमक रही है, तो आपके मुंह में पानी आने लगा है।
योगी ने सपा सरकार के पुराने दिनों को याद दिलाते हुए कहा कि उस दौरान थानों और जेलों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने पर रोक थी और कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाए जाते थे।
उन्होंने तीखा आरोप लगाया, सपा के समय विकास का पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्रीवॉल पर खर्च होता था। हमारी सरकार ने वही पैसा मंदिरों के सुंदरीकरण और आस्था के केंद्रों के विकास की ओर डायवर्ट किया है। आज हाथरस में ही 22 से अधिक मंदिरों का कायाकल्प किया गया है।
सीएम ने अखिलेश को नसीहत दी कि अयोध्या अब पूरी तरह संवर चुकी है, उन्हें इसकी चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा, अगर आप सचमुच धार्मिक हैं, तो मथुरा-वृंदावन और श्री कृष्ण जन्मभूमि पर खुलकर बोलिए। कहिए कि राम जन्मभूमि आंदोलन की तरह कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति का भी अभियान चलना चाहिए।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए योगी ने कहा कि सपा के पास तुष्टिकरण के अलावा कोई एजेंडा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, आपके पास मुल्ला और मौलवियों के सामने घुटने टेकने के सिवाय कोई और सोच नहीं है। जनता की आंखों में धूल झोंकना बंद करें और खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे वाली कहावत को सच साबित न करें। अयोध्या अपनी पहचान के लिए किसी की मोहताज नहीं है।
*#WATCH Hathras | Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath says, I was reading a statement by SP President Akhilesh Yadav yesterday. He was saying that if his government came to power, he would transform Ayodhya into a religious city. What kind of religious city would you… pic.twitter.com/x3T8rT36Dy
— ANI (@ANI) June 28, 2026
8वें वेतन आयोग से बढ़ेगी सैलरी? फिटमेंट फैक्टर का गेम समझें, आपकी जेब पर होगा बड़ा असर
ऑपरेशन सिंदूर पर छिड़ा सियासी संग्राम: शहीदों की जानकारी छिपाने के आरोपों पर रक्षा मंत्रालय ने दी सफाई
अब जीने की इच्छा नहीं... : ट्रोलिंग से टूटकर रो पड़ीं हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी, फैंस से लगाई गुहार
ऑपरेशन एमिस्टेड: वेनेजुएला के मलबे में उम्मीद की किरण बना भारत, भीष्म से मिलेगी नई जिंदगी
CBSE का बड़ा कारनामा: री-इवैल्यूएशन में उन विषयों के नंबर बढ़े जिनके लिए आवेदन तक नहीं किया!
मैदान पर बिखरा इंग्लैंड का अनुशासन: कैच छूटने पर स्टोक्स और आर्चर के बीच तीखी बहस
अंतिम ओवर में हैट्रिक के बाद भी हार गई टेक्सस, निखिल चौधरी के आखिरी गेंद के सिक्सर ने पलटी बाजी
मेस्सी के मैदान में उतरते ही पलटा पासा: जॉर्डन के खिलाफ अर्जेंटीना के मैच में दिलचस्प मोड़
पीएम मोदी को अंतरराष्ट्रीय सम्मान: सेशेल्स ने दिया गार्डियन ऑफ द ब्लू होराइजन अवॉर्ड
इतिहास याद रखिए : अयोध्या को लेकर अखिलेश के दावे पर सीएम योगी ने किया पलटवार