पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर है। घटना के 10 दिन बाद, पुणे ग्रामीण पुलिस मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को लोहगढ़ किले लेकर पहुंची। यहां पुलिस ने पूरे घटनाक्रम को दोबारा रीक्रिएट किया ताकि यह समझा जा सके कि वारदात को अंजाम कैसे दिया गया।
कैसे हुआ क्राइम सीन का रिक्रिएशन? पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि दोनों आरोपियों को उस सटीक जगह ले जाया गया, जहां से केतन को कथित तौर पर धक्का दिया गया था। पुलिस ने यह जांचा कि वे किस रास्ते से किले तक पहुंचे और हत्या के वक्त उनकी क्या पोजिशन थी। पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई ताकि सबूतों को पुख्ता किया जा सके।
अलग-अलग पूछताछ से खुलेगी साजिश की परतें पुलिस ने सिया और चेतन को अलग-अलग समय पर घटनास्थल पर ले जाकर पूछताछ की। मकसद यह है कि दोनों के बयानों में विरोधाभास पकड़ा जा सके। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या चेतन किले में बिना टिकट घुसा था और क्या वह साजिश के तहत सिया और केतन का पीछा कर रहा था। जांच के दौरान सुरक्षा कारणों से किले को आम पर्यटकों के लिए कुछ समय तक बंद रखा गया।
शादी से बचने के लिए रची खौफनाक साजिश? प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सिया गोयल केतन से शादी नहीं करना चाहती थी। उसे डर था कि शादी तोड़ने से परिवार की बदनामी होगी, इसलिए उसने चेतन के साथ मिलकर केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पुलिस अब मोबाइल डेटा और डिजिटल फुटप्रिंट्स के जरिए उनकी पूरी प्लानिंग को रिकंस्ट्रक्ट कर रही है।
परिवार से 12 घंटे की पूछताछ पुलिस ने इस मामले में सिया के माता-पिता और भाई से भी लंबी पूछताछ की है। शनिवार को उनके परिजनों से करीब 12 घंटे तक सवाल-जवाब किए गए, ताकि यह पता चल सके कि क्या सिया के परिवार को इस साजिश की पहले से भनक थी या नहीं।
इंसाफ के लिए गूंजी आवाज केतन अग्रवाल को इंसाफ दिलाने के लिए गहुंजे के स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए हैं। कैंडल मार्च निकाल रहे लोगों के बीच केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने भावुक अपील की। उन्होंने उन सभी लोगों से आगे आने की प्रार्थना की है जो उस दिन लोहगढ़ किले पर मौजूद थे, ताकि हत्यारों को कड़ी सजा मिल सके।
*Lonavala, Maharashtra: Lonavala Rural Police leaves with accused Siya Goyal after the crime scene reconstruction was completed at Lohagad Fort pic.twitter.com/7ucKl1RTJN
— IANS (@ians_india) June 28, 2026
शिक्षा सत्र शुरू, पर ताले में कैद पहाड़ी कोरवा कन्या आश्रम : नदारद मिले अधीक्षक और स्टाफ
केतन अग्रवाल मर्डर केस: लोहागढ़ किले की ऊंची पहाड़ी पर पुलिस ने रीक्रिएट किया खौफनाक मंजर
क्या IShowSpeed ने लाइव स्ट्रीम में अपने भाई को लात मारी? वायरल वीडियो का सच आया सामने
भारत की धरती का सोना: जोनागिरी खदान से निकला पहला गोल्ड बिस्कुट बाजार में लॉन्च
क्या हार्दिक पंड्या ने कर ली गुपचुप शादी? वायरल तस्वीर में माहिका शर्मा की मांग में सिंदूर देख फैंस हैरान
होर्मुज में फिर भड़की जंग: अमेरिका ने ईरान के 10 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
केतन अग्रवाल हत्याकांड: सिया तो बहुत शरीफ थी , मैचमेकर मित्तल परिवार का बड़ा खुलासा
फरहाना भट्ट के घर में छिड़ा पारिवारिक संग्राम: बहन के आरोपों पर मां ने तोड़ी चुप्पी, कहा- किसी की औकात नहीं मुझे बेदखल करे
महिला टी-20 वर्ल्ड कप: क्या ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचेगी टीम इंडिया? करो या मरो का महामुकाबला आज
कानपुर मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी सूचना: आज पूरे दिन थमे रहेंगे मेट्रो के पहिए, जानें कब से बहाल होगी सेवा