मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की सतपुड़ा पहाड़ियों में स्थित कुकरू गांव इन दिनों चर्चा के केंद्र में है। समुद्र तल से 3668 फीट की ऊंचाई पर बसा यह गांव न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि यहां मौजूद मध्य भारत का इकलौता ऐतिहासिक कॉफी बागान इसे बेहद खास बनाता है। अब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित दौरे ने इस क्षेत्र के विकास और पर्यटन को लेकर नई उम्मीदें जगा दी हैं।
कुकरू के कॉफी बागान की कहानी वर्ष 1944 में शुरू हुई थी, जब ब्रिटिश महिला फ्लोरेंस हैंड्रिक्स ने यहां लगभग 160 एकड़ में कॉफी की खेती की शुरुआत की थी। सतपुड़ा की ठंडी जलवायु और अनुकूल मिट्टी के कारण यहां की अरेबिका कॉफी की गुणवत्ता आज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराही जाती है। वर्तमान में यह बागान वन विभाग के अधीन है। हालांकि, निवेश और बेहतर प्रबंधन की कमी के कारण उत्पादन 80-100 क्विंटल से घटकर 8-10 क्विंटल तक सिमट गया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे फिर से पुनर्जीवित किया जाएगा।
कुकरू को स्थानीय लोग मिनी पचमढ़ी कहते हैं। घने जंगलों, बादलों से ढकी घाटियों और सालभर रहने वाले सुनहरे मौसम के कारण यह किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है।
कुकरू कॉफी को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए राज्य सरकार ने GI टैग के लिए आवेदन किया है। इसके अलावा, कुकरू ब्रांड के तहत कोदो-कुटकी और अन्य वन उत्पादों की ब्रांडिंग की योजना पर भी काम चल रहा है। स्थानीय प्रशासन का मानना है कि यदि यहां एक कॉफी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित हो जाए, तो किसानों की आय में बड़ा इजाफा होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर खुलेंगे।
बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के अनुसार, कुकरू को एक बड़े पर्यटन सर्किट में शामिल करने की तैयारी है। इस सर्किट में कुकरू के साथ प्रसिद्ध मुक्तागिरी जैन तीर्थ और पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के चिकलदरा हिल स्टेशन को भी जोड़ा जाएगा। इससे पर्यटकों का आवागमन बढ़ेगा और बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास होगा।
मुख्यमंत्री के दौरे से स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि कुकरू को केवल एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि मध्यप्रदेश के कॉफी हब और ईको-टूरिज्म के प्रमुख केंद्र के रूप में बड़ी सौगात मिलेगी।
*Looking for an offbeat escape? Kukru might just be your perfect destination.
— Madhya Pradesh Tourism (@MPTourism) January 6, 2026
Tucked away in the Betul district, Kukru is a hidden gem waiting for you to be explored. From the rhythmic dance of the windmills to the lush green valleys, every frame here is nature’s masterpiece.… pic.twitter.com/JknKUPDWJj
सुनील शेट्टी की 15 महीने की नातिन है पीएम मोदी की बड़ी फैन , रोज सुबह खिलाती है लड्डू
राजस्थान का बेटा, जिसने आयरलैंड की जर्सी पहन भारत को चखाया हार का स्वाद!
लखनऊ: तपती धूप में कार के अंदर तड़पता मिला कुत्ता, मालिक की लापरवाही पर भड़के लोग
शोएब अख्तर के भाई के जनाजे में लश्कर के आतंकियों की मौजूदगी, भारत के दुश्मन सैफुल्लाह कसूरी का दिखा जलवा
इंग्लैंड टीम में घमासान: विकेट के जश्न से दूर हुए जोफ्रा आर्चर, कप्तान स्टोक्स ने बीच मैदान लगाई क्लास
नाथनगर में काल बना बालू लदा ट्रैक्टर: सड़क पार कर रहे 5 साल के मासूम को रौंदा, मौत
सुबह की सैर पर मौत का साया: महिला के पीछे पड़ गया 180 किलो का भालू, वीडियो देख कांप उठेंगे आप
बीजिंग दहला: 1700 फीट ऊंचे गगनचुंबी टावर से टकराया विमान, मची अफरातफरी
दिल्ली-NCR में उमस का टॉर्चर कब होगा खत्म? जानिए मानसून की सटीक तारीख
क्या 15 साल का वंडर किड वैभव सूर्यवंशी तोड़ेगा टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड?