पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में हर दिन परत-दर-परत चौकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। लोहागढ़ किले से केतन का शव निकालने वाली रेस्क्यू टीम के सदस्य सुनील गायकवाड़ ने अब इस केस में एक नया और सनसनीखेज मोड़ ला दिया है।
सुनील गायकवाड़ ने बताया कि जब उनकी टीम खाई में पहुंची, तो वहां का मंजर बेहद खौफनाक था। केतन के सिर पर घातक चोटें थीं और उसकी खोपड़ी पूरी तरह से कुचल चुकी थी। इसके अलावा, उसके हाथ और पैरों पर भी मारपीट और चोट के कई गंभीर निशान मौजूद थे। स्पष्ट था कि यह महज दुर्घटनावश गिरना नहीं, बल्कि एक हिंसक वारदात थी।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौजूद लोगों की आंखों में आंसू थे, लेकिन केतन की मंगेतर सिया गोयल का व्यवहार सबको हैरान कर गया। गायकवाड़ के अनुसार, वहां मौजूद अन्य लोग जहां बिलख रहे थे, वहीं सिया एकदम शांत और सामान्य खड़ी थी। उसके चेहरे पर न तो घबराहट थी और न ही किसी तरह का कोई दुख। यह खामोशी अब जांच एजेंसियों के लिए शक की बड़ी वजह बन गई है।
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने वारदात से पहले और बाद में अपने फोन से सारी चैट और रीसायकल बिन तक साफ कर दिया था। हालांकि, पुलिस अब फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से इस डेटा को रिकवर करने की कोशिश कर रही है ताकि साजिश का पूरा सच सामने आ सके।
पुलिसिया जांच में सामने आया है कि सिया और चेतन पिछले छह महीने से बेहद करीब थे और इस बीच उनके बीच 2,004 बार फोन कॉल्स हुई थीं। हत्या के दिन दोनों एक कैफे में मिले थे, जहां यह तय हुआ कि केतन को लोहागढ़ किले में किस बिंदु से धक्का देना है। यह पूरी वारदात एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थी।
इस पूरे प्रकरण में सिया के भाई साहिल से भी लंबी पूछताछ की गई है। साहिल ने माना कि उसे सिया और चेतन के अवैध संबंधों की जानकारी थी और उसने अपनी बहन को केतन से सगाई होने के बाद यह रिश्ता खत्म करने की हिदायत भी दी थी। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या साहिल को इस हत्या की जानकारी पहले से थी या नहीं।
फिलहाल, पुलिस जुटाए गए सबूतों के आधार पर कड़ी से कड़ी जोड़ने में जुटी है, ताकि कातिलों को कानून के दायरे में लाया जा सके।
*#WATCH | Ketan Agarwal Murder Case | Lonavala, Maharashtra | Sunil Gaikwad, who was part of the rescue team, says, On reaching Lohagad Fort, we discovered a deceased boy with severe head injuries, including a crushed skull, and multiple bruises on his limbs. He had died. We… pic.twitter.com/eWApjdylsK
— ANI (@ANI) June 27, 2026
बस चले जाओ! : भालू के सामने डटी रही महिला, मौत को दी मात
महाराष्ट्र TET पेपर लीक: 4 लाख से ज्यादा छात्रों का भविष्य अधर में, परीक्षा स्थगित
नीतीश से मुलाकात के बाद बदले आरसीपी सिंह के सुर, बोले- मैं कोई छोटा-मोटा नेता नहीं
घर के सामने बनने वाले थे 150 फ्लैट्स, यूट्यूबर सौरव जोशी ने करोड़ों खर्च कर खरीद ली पूरी जमीन
स्पेन की गलियों में गूंजी भारत की गूंज: क्या बिलार्डा ही है हमारा गिल्ली-डंडा ?
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में बड़े बदलाव की तैयारी, ये 4 स्टार खिलाड़ी होंगे बाहर!
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय और अनिल मिश्र के इस्तीफे से मचा हड़कंप
आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में बड़े बदलाव की तैयारी, इन 3 खिलाड़ियों का कटेगा पत्ता!
टीईटी पेपर लीक: सीएम फडणवीस का एक्शन मोड , SIT गठित, मास्टरमाइंड पर चलेगा मकोका (MCOCA)
पल्स पोलियो अभियान: 28 जून से भोपाल में मिशन मोड, ट्रेनों और स्टेशनों पर भी पिलाएंगे दो बूंद जिंदगी की