भारत और आयरलैंड के बीच हुए टी20 मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरी भारतीय टीम को आयरलैंड ने 34 रनों से करारी शिकस्त दी। टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में आयरलैंड की भारत पर यह पहली जीत है। इस ऐतिहासिक मुकाबले में राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले जय मूंदरा ने अपने चमकदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
पहली गेंद, पहला विकेट और इतिहास इस मैच का सबसे यादगार पल तब आया जब आयरलैंड के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेल रहे जय मूंदरा गेंदबाजी करने आए। पारी के दूसरे और अपने पहले ही ओवर की पहली गेंद पर जय ने संजू सैमसन को बोल्ड कर दिया। 139 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से फेंकी गई गेंद पर सैमसन चकमा खा गए और गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई।
आयरलैंड के लिए दूसरा भारतीय मूल का खिलाड़ी जय मूंदरा आयरलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने वाले दूसरे भारतीय मूल के खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले पंजाब में जन्मे सिमी सिंह आयरलैंड की जर्सी पहन चुके हैं। साथ ही, जय टी20 इंटरनेशनल डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले आयरलैंड के दूसरे गेंदबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले मैथ्यू हम्फ्रीज ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ी, सपनों को चुना जय मूंदरा की कहानी संघर्ष और दृढ़ संकल्प से भरी है। 2019 में अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद उनके पास कॉर्पोरेट जॉब करने का विकल्प था, लेकिन उन्होंने क्रिकेट को एक आखिरी मौका देने का जोखिम भरा फैसला लिया। 2021 में वे इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशंस में मास्टर डिग्री करने के लिए आयरलैंड चले गए, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई और खेल को एक साथ जारी रखा।
डबलिन से टीम इंडिया के खिलाफ तक का सफर डबलिन के लेइनस्टर क्रिकेट क्लब में शामिल होना उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। 2023 में उन्होंने अपनी टीम को आयरिश सीनियर कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। मूंदरा का मानना है कि इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना उनका बचपन का सपना था। वे कहते हैं, मैं भविष्य को लेकर तनाव नहीं लेता, बल्कि हर मैच और हर गेंद पर ध्यान केंद्रित करता हूं। आज उसी फोकस ने उन्हें दुनिया के सामने एक नई उम्मीद के तौर पर पेश किया है।
First international appearance. First delivery. First wicket.
— Cricket Ireland (@cricketireland) June 26, 2026
Some introduction from Jai Moondra! 👏#BackingGreen | #IREvIND | #FáilteSolar pic.twitter.com/nV6IfgWHpZ
श्रावणी मेला 2026: सावन के बाद भादो में भी मिलेंगी मेला जैसी सुविधाएं ? जानिए विधायक ने क्या दिया आश्वासन
भरोसे से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: देवरिया में गरजे योगी, सपा पर किया अब तक का सबसे बड़ा हमला
श्रावणी मेला 2026: उल्टी गिनती शुरू, सुविधाओं के लिए वेंडर फाइनल
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक डेब्यू तय? आयरलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया का बड़ा संकेत
केतन अग्रवाल हत्याकांड: मंगेतर की क्रूर हत्या पर भड़के CM फडणवीस, बोले- समाज को सोचना होगा
केतन के विग पहनने वाली बात पर पिता ने खोली पोल, मर्डर मिस्ट्री में आया नया मोड़
बिहार में मौसम का डबल प्रहार : 60 किमी की रफ्तार से चलेगी हवा, 3 दिनों तक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
आंगनवाड़ी में बच्ची की पिटाई का वायरल वीडियो: सच्चाई जानकर दंग रह जाएंगे आप
बीवी के भागने के बाद मासूम बेटी की भूख मिटाने के लिए दर-दर भटका मजबूर बाप, वीडियो देख छलक उठेंगे आंसू
क्या है ऑपरेशन अमिस्ताद ? भूकंप प्रभावित वेनेजुएला के लिए भारत की दोस्ती का संदेश