हवेली खड़गपुर: लखनऊ के एक कोचिंग संस्थान में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुंगेर के हवेली खड़गपुर अनुमंडल स्थित कोचिंग संस्थानों में हड़कंप मच गया है। अनुमंडल अग्निशमन विभाग ने क्षेत्र के कोचिंग सेंटरों में औचक फायर ऑडिट अभियान शुरू किया है, जिसमें चौंकाने वाली खामियां सामने आई हैं।
सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं संचालक अग्निशमन पदाधिकारी राजबल्लभ प्रसाद यादव के नेतृत्व में टीम ने पांच प्रमुख कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम को यह देखकर हैरानी हुई कि ज्यादातर संस्थानों में आग बुझाने के बुनियादी अग्निशमन यंत्र (फायर एक्सटिंग्विशर) तक मौजूद नहीं थे।
इन संस्थानों में की गई जांच अभियान के दौरान सक्सेस पॉइंट (हटिया चौक), मैथ क्लासेस, लाइफ क्लासेस (शामपुर), ज्ञान निराला लाइब्रेरी (शामपुर), मिथहुमैथ कोचिंग (लोहची) और स्टूडेंट चॉइस लाइब्रेरी (लोहची) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अधिकांश जगह सुरक्षा मानकों की अनदेखी पाई गई।
उपकरण ही नहीं, रखरखाव भी जरूरी अधिकारियों ने संचालकों को कड़ी फटकार लगाते हुए तत्काल फायर सेफ्टी उपकरण लगवाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल उपकरण लगाना काफी नहीं है, बल्कि समय-समय पर उनका रखरखाव और एक्सपायरी डेट चेक करना भी अनिवार्य है।
छात्रों को दिया गया सुरक्षा प्रशिक्षण जांच के साथ-साथ अग्निशमन टीम ने छात्रों और शिक्षकों को आपातकालीन स्थिति से निपटने की ट्रेनिंग दी। टीम ने बताया कि आग लगने पर घबराने के बजाय सुरक्षित निकास कैसे करें और प्राथमिक स्तर पर आग को कैसे काबू में किया जाए, इसका व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया।
सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं अग्निशमन विभाग ने चेतावनी दी है कि छात्रों की जान से बढ़कर कुछ नहीं है। भविष्य में यदि संस्थानों ने सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रंजन कुमार, भरत बिंद, सुभाष कुमार, किशोर कुमार समेत विभाग के अन्य कर्मी मौजूद रहे।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
क्या इतिहास रचने को तैयार है यह 15 वर्षीय सनसनी? वैभव सूर्यवंशी के एक पोस्ट ने मचाई हलचल
दक्षिण कोरिया में भारतीय छात्रा का डरावना अनुभव: भेष बदलकर पीछा करने वाले शख्स ने बढ़ाई सुरक्षा चिंताएं
मुरारका कॉलेज: द्वितीय मेधा सूची से नामांकन शुरू, छुट्टियों में भी खुला रहेगा कॉलेज
वेलकम टू द जंगल: सिनेमा के पर्दे पर लौटा दूरदर्शन की महाभारत का स्वर्ण युग!
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अग्निपरीक्षा : टी20 वर्ल्ड कप में क्या टीम इंडिया की अंतिम-4 में जगह पक्की?
जन्मदिन पर अनोखा तोहफा : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के लिए इस्तीफे की मांग, जंतर-मंतर पर छठे दिन भी प्रदर्शन जारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, संतों से की मुलाकात और उठाए कड़े सवाल
बड़ा दुख बा... मर जाने दीजिए : ट्रैक पर बच्चे संग लेटी थी मां, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
सहरसा सदर अस्पताल का नया रोस्टर जारी: आज किस विभाग में कौन से डॉक्टर करेंगे मरीजों का इलाज?
झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौत