पुणे के लोहागढ़ किले में हुई केतन अग्रवाल की हत्या ने देश के रईस घरानों को झकझोर कर रख दिया है। 17 करोड़ रुपये में जयपुर के महल की बुकिंग, प्राइवेट जेट और भव्य विवाह की तैयारियों के बीच एक ऐसी साजिश रची गई, जिसने सबको सन्न कर दिया।
नहीं बच पाओगे का डर और सिया का कबूलनामा लोनावला पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सिया गोयल ने अजीबोगरीब दलील दी है। उसने दावा किया कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी क्योंकि वह चेतन चौधरी के साथ रिलेशनशिप में थी। सिया का कहना है कि जब उसने शादी तोड़ने की बात की, तो केतन ने उसे अपने परिवार के रसूख का डर दिखाकर फंसाए रखने की धमकी दी थी। हालांकि, पुलिस इस थ्योरी को महज एक बहाना मानकर जांच कर रही है।
सांप का नाटक और पहली नाकाम साजिश जांच में खुलासा हुआ कि केतन को मारने के लिए सिया ने किसी थ्रिलर फिल्म की तरह तैयारी की थी। 14 जून को जब वह पहली बार केतन को किले की खाई के पास ले गई, तो उसने उसे धक्का दे दिया। केतन झाड़ी पर लटक गया, लेकिन सिया ने चालाकी दिखाते हुए सांप-सांप का शोर मचा दिया। डर के मारे केतन ने ध्यान भटका दिया और फिर सिया ने उसे ऊपर खींचकर बचाने का नाटक किया।
सीक्रेट लवर के साथ मिलकर अंजाम दिया प्लान C पहली कोशिश नाकाम होने के बाद, सिया ने अपने गुप्त प्रेमी चेतन चौधरी को मौके पर बुला लिया। दोनों ने मिलकर केतन को दूसरी बार खाई की तरफ धकेल दिया। सैकड़ों फीट नीचे गिरने से केतन की मौत हो गई। सिया ने इसे सेल्फी लेते समय पैर फिसलने का हादसा करार देकर पुलिस को गुमराह करने की पूरी कोशिश की।
2,004 कॉल और 238 घंटे की बातचीत का खुला राज सिया की हादसे वाली कहानी तब ढह गई जब पुलिस ने उसकी सीडीआर (CDR) निकाली। पिछले सात महीनों में सिया और चेतन के बीच 2,004 बार फोन कॉल हुए थे, जो कुल 238 घंटे से अधिक की बातचीत थी। यह वही समय था जब दोनों चुपके से केतन को रास्ते से हटाने का ब्लू प्रिंट तैयार कर रहे थे।
अब सलाखों के पीछे एक-दूसरे पर मढ़ रहे दोष जेल जाने के बाद सिया और चेतन अब एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। जहां चेतन का कहना है कि सामाजिक प्रतिष्ठा खोने की डर से सिया ने मर्डर के लिए उकसाया, वहीं सिया का दावा है कि असली मास्टरमाइंड चेतन था। फिलहाल, शाही शादी के अरमान अब कोर्ट और जेल की फाइलों में सिमट कर रह गए हैं।
*Pune - Chilling details have emerged in the sensational Lohagad Fort murder case, revealing that the conspiracy to kill 26-year-old Ketan Agarwal was allegedly finalised at a prominent cafe in Pune’s Kondhwa area. According to police investigations, accused Siya Goyal and her… pic.twitter.com/o4vBQVEDhB
— NextMinute News (@nextminutenews7) June 25, 2026
क्या वैभव सूर्यवंशी आज करेंगे डेब्यू? टीम इंडिया के कैंप से आया बड़ा अपडेट
पाकिस्तान की बौखलाहट: अफगानिस्तान के ड्रोन हमलों में भारत को ढूंढ रहा ख्वाजा आसिफ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: अयोध्या पहुंचे अरविंद केजरीवाल, संतों से की मुलाकात और उठाए कड़े सवाल
मुंगेर के कोचिंग संस्थानों में फायर ऑडिट से खुली पोल, सुरक्षा उपकरणों का भारी अभाव
राम मंदिर के 2000 करोड़ से खरीदे गए सांसद , संजय राउत ने शिंदे सरकार पर लगाया सनसनीखेज आरोप
केतन अग्रवाल मर्डर केस: क्या सिया किले पर नहीं जाना चाहती थी? मां ने किया नया खुलासा
बड़ा दुख बा... मर जाने दीजिए : ट्रैक पर बच्चे संग लेटी थी मां, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
रामलला के दरबार में केजरीवाल का तीखा प्रहार: चढ़ावा चोरी महापाप, FIR तो महज दिखावा
हैप्पी बर्थडे सर, प्लीज इस्तीफा दे दीजिए! : नीट पेपर लीक पर शिक्षा मंत्री को अनोखा जन्मदिन का तोहफा
वेनेजुएला में प्रलय: दो शक्तिशाली भूकंपों से मची तबाही, 235 लोगों की मौत, हजारों मलबे में दबे