कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अनुपस्थिति ने अचानक राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज कर दी है। बीजेपी की विभिन्न राज्य इकाइयों ने सोशल मीडिया पर WhereIsRahul कैंपेन शुरू कर दिया है, जिसमें राहुल से उनके ठिकाने को लेकर तीखे सवाल पूछे जा रहे हैं।
विदेशी दौरों पर तंज दिल्ली बीजेपी ने एक पोस्टर शेयर कर राहुल गांधी की प्राथमिकता पर सवाल उठाए हैं। इसमें स्वदेश फिल्म का संदर्भ देते हुए पूछा गया है कि राहुल गांधी को क्या पसंद है—स्वदेश या परदेश? पोस्टर में उन्हें पासपोर्ट हाथ में लिए एक शिप पर बैठा दिखाया गया है।
चुनाव बनाम छुट्टियां मध्य प्रदेश बीजेपी ने भी इसी मुद्दे को हवा दी है। उन्होंने पोस्टर में तंज कसते हुए लिखा, विदेश जाना चाहता हूं, लेकिन चुनाव जीतना भी जरूरी है। पार्टी ने उनके राजनीतिक दौरों और व्यक्तिगत यात्राओं के बीच संतुलन पर कटाक्ष किया है।
सीक्रेट ट्रिप या थाईलैंड? गोवा और ओडिशा बीजेपी ने तो और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। इन राज्यों की इकाइयों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि क्या राहुल गांधी थाईलैंड में छुट्टियां मना रहे हैं, या फिर किसी सीक्रेट यात्रा पर भारत के खिलाफ नए प्रोपेगैंडा अभियान की साजिश रच रहे हैं?
कांग्रेस के नेताओं से मांगा जवाब छत्तीसगढ़ बीजेपी ने सीधे कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को घेरा है। पार्टी का कहना है कि कांग्रेस के कई बड़े नेता छत्तीसगढ़ में मौजूद हैं। यदि उन्हें राहुल गांधी के वर्तमान स्थान की जानकारी है, तो उन्हें जनता को जरूर बताना चाहिए।
चीन और विदेश नीति पर प्रहार तेलंगाना बीजेपी ने इस हमले को और धार देते हुए राहुल की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पोस्टर में आरोप लगाया कि राहुल गांधी की विदेशी नीति का एकमात्र एजेंडा— भारत की आलोचना करना और चीन का महिमामंडन करना है।
फिलहाल कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी के इन दौरों या लोकेशन को लेकर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बीजेपी का यह डिजिटल हमला राजनीतिक तापमान बढ़ाने के लिए काफी है।
राहुल बाबा को क्या पसंद है?👇
— BJP Delhi (@BJP4Delhi) June 25, 2026
Swades ❌ Pardesh ✅#WhereIsRahul pic.twitter.com/qUVFCQVrRx
दिल्ली से कहीं बेहतर है चेन्नई? पहली बार दक्षिण भारत पहुंचे पर्यटक ने बताए शहर के बड़े अंतर
पीएमसीएच प्रिंसिपल पर एक्शन और संजय झा से मुलाकात: क्या जेडीयू की नई पावर पॉलिटिक्स के केंद्र में निशांत?
झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और पिकअप की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौत
होर्मुज जलडमरूमध्य में फिर भड़की आग: ईरान का मिसाइल हमला और नया रूट विवाद
आयरलैंड में टीम इंडिया का हंगामा: अभ्यास सत्र के दौरान क्यों भड़के खिलाड़ी?
हाथ जोड़ता रहा युवक... 11 सेकेंड में जड़े 7 थप्पड़: बेरहम SPO की करतूत ने ली नौकरी
ऑपरेशन अमिस्ताद: वेनेजुएला के जख्मों पर मरहम लगाने पहुंचा भारत, सेना का विशेष मेडिकल दस्ता तैनात
एक्ट्रेस कृषि थापांडा के घर में दोस्त की मौत, खुदकुशी से पहले भेजा था आखिरी मैसेज
शेफाली वर्मा का जलवा: टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, दिग्गजों के क्लब में हुई धमाकेदार एंट्री
मातम में बदली खुशी: मुहर्रम जुलूस के दौरान दो राज्यों में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए ताजिये; 4 की मौत