पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लोहागढ़ किले से धक्का देकर केतन की हत्या करने के मामले में अब मुख्य आरोपी सिया गोयल के माता-पिता का बयान सामने आया है। बेटी के इस कृत्य से आहत माता-पिता ने कानून से अपनी ही बेटी के लिए कठोरतम सजा की मांग की है।
अगर दोषी है, तो फांसी पर लटका दो अस्पताल में भर्ती सिया की मां ने मीडिया के सामने रोते हुए कहा, एक मां के तौर पर मैं कह रही हूं, अगर मेरी बेटी दोषी है तो उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले, उसे फांसी पर चढ़ा दें। वहीं, सिया के पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि उन्हें सिया के किसी भी प्रेम प्रसंग की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, अगर वह दोषी है, तो उसे उसी पहाड़ी से धक्का दे देना चाहिए जहां उसने केतन को गिराया।
क्या था पूरा मामला? पुलिस के अनुसार, केतन अग्रवाल की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी। केतन की मंगेतर सिया गोयल, चेतन चौधरी के साथ प्रेम संबंध में थी। वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी, लेकिन घर के दबाव के कारण उसने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई। सिया ने ही केतन को लोहागढ़ किले पर घूमने के बहाने बुलाया था।
पहली कोशिश रही थी नाकाम जांच में खुलासा हुआ कि सिया ने पहली बार भी केतन को धक्का देने की कोशिश की थी, लेकिन तब केतन एक पेड़ की टहनी पकड़कर बच गया था। तब सिया ने चालाकी से उसे सच छुपाने के लिए कहा कि उसने सांप देखा था। नाकाम होने पर उसने अपने प्रेमी चेतन को अगले दिन किले पर बुलाया और दोनों ने मिलकर केतन को 400 मीटर गहरी खाई में धक्का दे दिया।
2000 कॉल और 238 घंटे की बातचीत पुलिस ने जब मामले की परतें खोलीं, तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। सगाई के बाद भी सिया और चेतन लगातार संपर्क में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के बीच करीब 2000 फोन कॉल्स और 238 घंटे लंबी बातचीत हुई थी।
सीसीटीवी ने खोला राज हत्या के बाद सिया बड़ी मासूमियत से परिवार को यकीन दिला रही थी कि फोटो खींचते समय केतन का पैर फिसल गया था। लेकिन सीसीटीवी फुटेज और पुख्ता सबूतों ने सिया और चेतन के झूठ का पर्दाफाश कर दिया। फुटेज में भीषण गर्मी के बावजूद चेतन को हुडी पहने हुए देखा गया, जिससे पुलिस का शक यकीन में बदल गया। फिलहाल, दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और मामले की जांच जारी है।
*#WATCH | Pune, Maharashtra: Ketan Agarwal Murder Case | Pravin Goyal, father of accused Siya Goyal, says, Whoever did this should receive the harshest punishment. Just like the fort from which our Ketan fell, whoever is found guilty, even if it s my own daughter, should be… pic.twitter.com/V4ljVOXQBP
— ANI (@ANI) June 25, 2026
DDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में अपने घर का सपना करें पूरा, 25% छूट के साथ मिल रहे हैं रेडी-टू-मूव फ्लैट्स
राजस्थान की सियासत में डोटासरा बनाम किरोड़ीलाल : तीखी बयानबाजी से गरमाया पारा
राजनीति में एंट्री: वीके पांडियन की पत्नी सुजाता राउत कार्तिकेयन बनीं बीजद का हिस्सा
दिल्ली: जमीन गंवाने वाले किसानों को बड़ी राहत, 3 महीने में मिलेंगे आवासीय प्लॉट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: ट्रस्ट के ड्राइवर टिन्नू यादव की तलाश जारी, 2 आरोपी गिरफ्तार
रूस की तेल कमर तोड़ रहा यूक्रेन: 3 बड़े डिपो पर भीषण हमला, जेलेंस्की ने जारी किया वीडियो
श्रीलंका में गरजा साईं सुदर्शन का बल्ला: 130 गेंदों में ठोक डाला शानदार शतक
यूपी चुनाव 2027: पंकज चौधरी की नई टीम में जाति का महागणित , जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी
क्या सस्ते होंगे हवाई सफर? क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट के बाद सरकार का बड़ा संकेत
मैं गांधी मैदान की संपूर्ण क्रांति का गवाह हूं : पटना में बरसे जेपी नड्डा, याद दिलाया 1975 का काला अध्याय