जयपुर की सड़कों पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक पत्नी ने अपने पति को उसकी गर्लफ्रेंड के साथ बाइक पर घूमते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। सरेआम हुए इस विवाद ने देखते ही देखते तमाशे का रूप ले लिया।
पीछा कर रही थी पत्नी सूत्रों के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच पिछले कई महीनों से अनबन चल रही थी। पति के अफेयर की भनक पत्नी को पहले ही लग चुकी थी। उसने पति की हरकतों पर नजर रखने के लिए उसका पीछा करने का प्लान बनाया। मौका मिलते ही उसने पति को प्रेमिका के साथ दबोच लिया।
सड़क पर जमकर हुई धुनाई गुस्से से लाल पत्नी ने बीच सड़क पर ही पति की बाइक रुकवाई। उसने न सिर्फ पति का हेलमेट उतरवाया, बल्कि उसे सरेआम थप्पड़ों की बरसात कर दी। इतने में भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने प्रेमिका के बाल पकड़कर उसकी भी जमकर पिटाई कर दी।
बचाव में उतरा पति, तो और भड़की पत्नी अपनी प्रेमिका को पिटता देख पति ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, जिससे पत्नी का पारा और चढ़ गया। उसने पति का कॉलर पकड़ा और सड़क के बीचों-बीच उसे पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान पति ने अपनी बाइक भी वहीं गिरा दी। यह नजारा देख वहां राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई।
वायरल वीडियो से मचा हड़कंप इस पूरी घटना का वीडियो किसी राहगीर ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पत्नी अपना आपा खोकर दोनों की धुनाई कर रही है।
पुलिस तक पहुंचा मामला यह घटना बजाज नगर थाना क्षेत्र के गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास की है। थाना प्रभारी रामधन ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष ने कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस उन लोगों की पहचान करने में जुट गई है। शिकायत मिलने पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
*Jaipur में घरवाली को छोडकर बाहर वाली से मिलने गए पति को पत्नी ने रंगे हाथों पकड़ा....गुस्से में मारे थप्पड़ | Jaipur News | Rajasthan News | #Jaipur | #RajasthanNews pic.twitter.com/6vZ3GUbUVO
— Fair Report (@fairreportnews) June 24, 2026
पैसा नहीं, वफादारी चाहिए: ट्रंप ने नाटो सहयोगियों को लगाई फटकार, तो रूटे ने गिनाए अहसान
राम मंदिर जमीन घोटाले के सबूत: संजय सिंह ने SIT को सौंपे 11 दस्तावेज, पूछा- अभी तक गिरफ्तारी क्यों नहीं?
मुहर्रम पर नवगछिया पुलिस का कड़ा प्रहार: ड्रोन से निगरानी और 25 डीजे जब्त, मचा हड़कंप
DDA Housing Scheme 2026: दिल्ली में अपने घर का सपना करें पूरा, 25% छूट के साथ मिल रहे हैं रेडी-टू-मूव फ्लैट्स
सड़क पर टूटता वायलिन और 100 रुपये की कमाई: बुजुर्ग कलाकार की मदद को आगे आए आनंद महिंद्रा
लंच में 1 मिनट की देरी, तो 1 घंटे की सजा: ऑफिस के इस अजीबोगरीब फरमान ने मचाया बवाल
इटली में भारतीय महिलाओं से बदसलूकी: बांग्लादेशी वेटर ने किया भारत का अपमान, पुलिस के सामने झुककर मांगी माफी
दिल्ली बनी मौत की सड़क : अनियंत्रित बस ने सिग्नल पर खड़े लोगों को रौंदा, 4 की मौत
मुझे बदनाम करने की साजिश : कथित वीडियो विवाद पर आर-पार के मूड में CM भगवंत मान
दिल्ली में चाकूबाजी से 17 वर्षीय लकी की हत्या: पिता का ऐलान, जो बेटे का कातिल है, उसे जान से मार दूंगा