गाले के मैदान पर श्रीलंका-ए के खिलाफ खेले जा रहे पहले अनऑफिशियल टेस्ट में भारतीय युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन ने अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। सुदर्शन ने शानदार शतक जड़कर टीम इंडिया के लिए अपनी दावेदारी और मजबूत कर ली है।
गंभीर का भरोसा और सुदर्शन की हुंकार साई सुदर्शन ने 130 गेंदों में 14 चौकों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की। यह पारी इसलिए भी खास है क्योंकि हाल ही में टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर ने संकेत दिए थे कि टेस्ट टीम में नंबर-3 की रेस में सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल से काफी आगे हैं। गंभीर का मानना है कि सुदर्शन जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को लगातार मौके देने की जरूरत है, और इस शतक के साथ सुदर्शन ने मुख्य चयनकर्ताओं के भरोसे को सही साबित कर दिखाया है।
IPL 2026 की फॉर्म रेड-बॉल में जारी सुदर्शन का यह साल बेहद शानदार रहा है। आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए उन्होंने 17 मैचों में 722 रन बनाए थे। वे सीजन के तीसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे। अब उसी आक्रामक फॉर्म को उन्होंने लाल गेंद के क्रिकेट में भी बखूबी ढाला है। इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भी उन्होंने 81 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर अपनी तैयारी दिखाई थी।
मैच का हाल: भारत की स्थिति मजबूत पहले अनऑफिशियल टेस्ट के दूसरे सेशन तक भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं। सुदर्शन 116 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं, जबकि कप्तान ध्रुव जुरेल उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। आयुष पांडे (25), देवदत्त पडिक्कल (12) और ऋतुराज गायकवाड़ (22) के आउट होने के बाद सुदर्शन ने पारी को बखूबी संभाला है।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
इंडिया-ए: साई सुदर्शन, आयुष पांडे, देवदत्त पडिक्कल, ऋतुराज गायकवाड़, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), शेख रशीद, हर्ष दुबे, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आकिब नबी डार।
श्रीलंका-ए: पवनथा वीरासिंघे, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, आसेन बंडारा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविंदु फर्नांडो, अंजलि बंडारा, कविंदु पाथिरत्ने, दुलाज समुदिता, चमिका गुणसेकरा, दिलुम सुदीरा।
Fifty for Sai Sudharsan in the opening session of the first India A vs Sri Lanka A unofficial Test.
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 25, 2026
Sudharsan and Aayush Pandey have put on a solid opening stand so far.#SLAvsINDA pic.twitter.com/mI7LX0BZcZ
सामंथा रुथ प्रभु ने सुनाई खुशखबरी: शादी के 6 महीने बाद कन्फर्म की अपनी प्रेग्नेंसी
शादी के कार्ड पर अब अनिवार्य होगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि, बाल विवाह पर नकेल कसने की तैयारी
ऑस्कर 2026: विशाल भारद्वाज समेत 6 भारतीय दिग्गज अब चुनेंगे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ फिल्में
अलका याज्ञनिक की सेहत को लेकर बड़ा खुलासा: व्हील चेयर पर क्यों नजर आईं मशहूर सिंगर?
लॉक अप के जेल में स्प्लिट्सविला का तड़का: योगेश रावत और आकांक्षा चौधरी की एंट्री
वेनेजुएला में प्रलय के बाद दुनिया दहशत में: क्या अगला बड़ा भूकंप किसी बड़े शहर को मिटा देगा?
पैसा नहीं, वफादारी चाहिए: ट्रंप ने नाटो सहयोगियों को लगाई फटकार, तो रूटे ने गिनाए अहसान
वेनेजुएला में प्रलय: 39 सेकंड के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंप, 1 लाख मौतों की आशंका
वर्धा में मानसून की बेरुखी: किसानों की सांसें अटकीं, क्या आने वाले 5 दिन बदलेंगे तस्वीर?
इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में मारी एंट्री, ऑस्ट्रेलिया भी दहलीज पर; बचे 2 स्थानों के लिए 6 टीमों में महासंग्राम