भागलपुर: भागलपुर जिला विधिज्ञ संघ (District Bar Association) के आगामी चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में सियासी पारा चढ़ा हुआ है। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप भी वकीलों के उत्साह को कम नहीं कर पाई है। आगामी 8 जुलाई को होने वाले मतदान को लेकर निर्वाची पदाधिकारी की देखरेख में तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
नामांकन को लेकर गहमागहमी का माहौल चुनाव में हिस्सा लेने के इच्छुक प्रत्याशी लगातार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर रहे हैं। गुरुवार शाम तक नामांकन की समय-सीमा समाप्त हो जाएगी। बुधवार शाम तक कुल 76 अधिवक्ताओं ने विभिन्न पदों के लिए अपना पर्चा भरा है, लेकिन अंतिम दिन यह संख्या और अधिक होने की प्रबल संभावना है।
अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए दिग्गजों की जंग संघ के शीर्ष पदों पर कब्जा जमाने के लिए कई कद्दावर चेहरे आमने-सामने हैं।
डिजिटल प्रचार और जनसंपर्क का दौर नामांकन के साथ ही प्रत्याशियों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है। कोर्ट के समय के अलावा, उम्मीदवार सुबह-शाम व्यक्तिगत मुलाकातों के जरिए मतदाताओं को साधने में जुटे हैं। प्रचार का दायरा अब सोशल मीडिया तक पहुंच गया है।
फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए उम्मीदवार अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं। दिलचस्प यह है कि उम्मीदवार अब उन अधिवक्ताओं से भी संपर्क साध रहे हैं जो नियमित प्रैक्टिस नहीं करते, लेकिन मतदाता सूची का हिस्सा हैं। इसके लिए उनके मोबाइल नंबर जुटाकर वोट की अपील की जा रही है। 8 जुलाई को होने वाला यह चुनाव वकीलों के बीच वर्चस्व की नई कहानी लिखेगा।
*पटना से दिल्ली तक बड़ी छापेमारी! अधीक्षण अभियंता पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में आर्थिक अपराध प्रभाग की कार्रवाई जारी. 6 ठिकानों पर छापेमारी में अब तक 3.89 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति का खुलासा हुआ है. पटना, भागलपुर, नोएडा और नई दिल्ली के ठिकाने जांच के दायरे… pic.twitter.com/IG7dvj3mFd
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 24, 2026
मानसून का असर: 19 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR को भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
विदेशी हाइवे पर इंसाफ : बीवी से छेड़छाड़ हुई तो भारतीय युवक ने सरेआम दबोचा, वीडियो वायरल
981 दिनों का इंतज़ार खत्म: ब्राज़ील की नंबर 10 जर्सी में नेमार की भावुक वापसी
वेनेजुएला में प्रलय: 39 सेकंड के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंप, 1 लाख मौतों की आशंका
इस्तीफा दें CM भगवंत मान : वायरल वीडियो विवाद पर राघव चड्ढा ने खोली पंजाब सरकार की पोल
वेनेजुएला में भीषण भूकंप का तांडव: मलबे में बदलीं इमारतें, थम गई जिंदगी की रफ्तार
फीफा वर्ल्ड कप: कनाडा ने रचा इतिहास, पहली बार नॉकआउट में बनाई जगह
PoK में ‘भूख से दमन’ की साजिश: प्रदर्शनों के बदले पाकिस्तान ने रोका राशन, ईंधन और दवाएं
अरुणाचल प्रदेश में कुदरत का कहर: केयी पान्योर में फ्लैश फ्लड से 1 की मौत, 4 लापता
फ्लाईओवर पर बर्थडे टशन पड़ा भारी: पत्नी के लिए बिछाया था रेड कारपेट, अब हवालात में कटेगी रात