ग्वाटेमाला में थ्रिल की तलाश में गए पर्यटकों के लिए एडवेंचर अचानक मौत के मंजर में बदल गया। ग्वाटेमाला का वोल्कैन डी फुएगो (Volcán de Fuego), जो दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है, अचानक फट पड़ा। उस समय वहां मौजूद पर्यटक सेल्फी लेने और वीडियो बनाने में व्यस्त थे, लेकिन चंद सेकंड में ही आसमान से आग की बारिश होने लगी।
विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरा इलाका धुएं और काली राख की चादर से ढक गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पर्यटकों को जान बचाकर भागते देखा जा सकता है। एक वीडियो में पर्यटक चीखते हुए सुनाई दे रहे हैं, ओह माय गॉड, भागो! वहीं, एक हाइकर को एक बेजुबान कुत्ते को गोद में उठाकर सुरक्षित स्थान की ओर दौड़ते देखा गया। जलते हुए पत्थर और लावा पर्यटकों के ठीक ऊपर से गुजर रहे थे।
इस हादसे में बाल-बाल बचीं हाना गार्सिया ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि मौत उनके बेहद करीब से गुजरी। हाना के अनुसार, ज्वालामुखी का एक दहकता हुआ पत्थर उनके कपड़ों को फाड़ता हुआ सिर के पास से निकल गया। उन्होंने कहा, मैं सदमे में थी; जैसे ही खतरे का अहसास हुआ, सब कुछ छोड़कर भागना ही एकमात्र विकल्प बचा था। हैरानी की बात यह है कि कुछ पर्यटक इस जानलेवा मलबे को पानी की बोतलों में भरकर निशानी के तौर पर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, जो उनकी जान के लिए बड़ा जोखिम बन सकता था।
स्पेनिश भाषा में फुएगो का अर्थ आग होता है। यह ज्वालामुखी हर 15 से 20 मिनट में गैस और राख का उत्सर्जन करता रहता है, लेकिन हाल के दिनों में इसकी तीव्रता काफी बढ़ गई है। 1524 से अब तक यह 60 से अधिक बार विनाशकारी विस्फोट कर चुका है।
इस ज्वालामुखी का सबसे खौफनाक चेहरा 3 जून 2018 को सामने आया था। तब पायरोक्लास्टिक फ्लो (गर्म राख और गैस का तूफान) ने आसपास के कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया था, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। राख के गुबार 33,000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गए थे, जिन्हें अंतरिक्ष से भी देखा गया था। यही कारण है कि फुएगो में होने वाली हर हलचल प्रशासन और पर्यटकों के लिए एक बड़ी चेतावनी की तरह होती है।
Des touristes touchés par des projections de lave au Guatemala 📍 Le Fuego, l un des volcans les plus actifs d Amérique centrale. pic.twitter.com/Y1nQmtaEX7— Philippe Thubé (@PhilippeDoNancy) June 21, 2026
Des touristes touchés par des projections de lave au Guatemala
— Philippe Thubé (@PhilippeDoNancy) June 21, 2026
📍 Le Fuego, l un des volcans les plus actifs d Amérique centrale. pic.twitter.com/Y1nQmtaEX7
सिया ने मेरे बेटे को मार डाला : मंगेतर की हकीकत आई सामने, सेल्फी के बहाने रची गई खौफनाक साजिश
भरत तिवारी एनकाउंटर पर खेसारी लाल का बड़ा बयान: आंदोलन को गांव से बाहर ले जाइए, इंसाफ जरूर मिलेगा
हॉकी के मैदान में फिर चला भारत का जादू, पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कायम रखा 10 साल का दबदबा
लखनऊ अग्निकांड: 15 हंसते-खेलते चिरागों की मौत पर सिसक उठा पूरा शहर
CUET-UG 2026: इतिहास रचते हुए एक उम्मीदवार ने 4 विषयों में हासिल किया 100 परसेंटाइल
ऋषभ पंत को छोड़कर LSG ने कैसे एक तीर से किए दो शिकार ? समझिए कुलदीप यादव वाली डील का पूरा गणित
ईसाइयों के टेक्सास में बढ़ता इस्लाम : जब भगवान गणेश की मूर्ति हटाकर बेचना पड़ा घर
15 साल के वंडर किड वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया के साथ ऐतिहासिक सफर शुरू
20 रुपये के छोले-भटूरे का 120 का बिल: छात्र ने पुलिस के सामने खोली वेंडर की पोल
# दिल्ली-NCR में AC ब्लास्ट का असली विलेन: शॉर्ट सर्किट नहीं, गैस में मौत की मिलावट का बड़ा खेल!