मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके परिजनों द्वारा उज्जैन में की गई जमीन खरीद ने सियासत गरमा दी है। हालिया पड़ताल में खुलासा हुआ है कि मुख्यमंत्री के परिवार ने उन क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जमीनें खरीदी हैं, जहाँ भविष्य में नई सड़क परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। इस मामले ने विपक्ष को भाजपा पर हमला करने का एक बड़ा मौका दे दिया है।
अखिलेश का तीखा वारः योगी को निशाना बनाने की तैयारी
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इस पूरे मामले को भाजपा की आंतरिक खींचतान बताया है। अखिलेश ने कहा, मोहन यादव को बदनाम करने के लिए भाजपा के भीतर ही साजिश रची जा रही है। अगर मोहन यादव पर आरोप लग रहे हैं, तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी 300-600 एकड़ जमीन ली है। भाजपा ये सब जानबूझकर करवा रही है।
अखिलेश ने आगे दावा किया कि यह सब मुख्यमंत्री बदलने की एक बड़ी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने कहा, वे मध्य प्रदेश और राजस्थान के मुख्यमंत्रियों को इसलिए हटाना चाहते हैं, ताकि अंत में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को कुर्सी से उतारा जा सके। भाजपा में मुख्यमंत्री बदलने की साजिश चल रही है।
कांग्रेस का हमला: लूट का इंजन है सरकार
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी इस मुद्दे पर भाजपा की डबल इंजन सरकार को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर तंज कसते हुए लिखा, एमपी में भाजपा की सरकार लूट का इंजन बनकर चल रही है और खुद मुख्यमंत्री मोहन यादव इसके मुख्य कर्ताधर्ता हैं।
कांग्रेस ने यह भी इशारा किया कि इस मामले के पीछे भाजपा के अंदरूनी गुटबाजी का हाथ है। पार्टी का आरोप है कि केंद्र में बैठे कृषि मंत्री के इशारे पर मुख्यमंत्री के खिलाफ यह खबर की खेती की गई है। कांग्रेस के अनुसार, यह पूरी लड़ाई कुर्सी और लूट में हिस्सेदारी को लेकर है।
क्या है ज़मीन खरीद का मामला?
पड़ताल में सामने आया है कि उज्जैन में मोहन यादव के परिजनों (भाई-बहन और चचेरे भाई) ने रणनीतिक रूप से उन जमीनों को खरीदा है, जहाँ से प्रस्तावित सड़क परियोजनाएं गुजरने वाली हैं। यह समयबद्ध खरीद अब विपक्ष के निशाने पर है, जो इसे सरकारी पद के दुरुपयोग और इनसाइडर ट्रेडिंग के रूप में देख रहे हैं।
फिलहाल, इस मामले पर भाजपा का आलाकमान खामोश है, लेकिन विपक्षी दलों के बयानों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आने वाले दिनों में यह विवाद केवल मध्य प्रदेश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका असर राष्ट्रीय राजनीति के गलियारों में भी देखने को मिलेगा।
*#WATCH लखनऊ: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के परिवार पर ज़मीन से जुड़े आरोप पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, मोहन यादव को बदनाम करने के लिए भाजपा ने साजिश की है। अगर मोहन यादव पर ये आरोप है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने तो 300-600 एकड़ जमीन ली है। ये कोई नई बात नहीं… pic.twitter.com/RRiNj4ibwg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 23, 2026
सहरसा में दिव्यांगों की शत-प्रतिशत भागीदारी पर जोर: चुनाव आयोग ने बनाई विशेष कार्ययोजना
बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए आज चलेंगी 8 स्पेशल ट्रेनें, चेक करें रूट और टाइमिंग
बीसीए छात्र की नृशंस हत्या: फूआ के घर से लौट रहे युवक को उतारा मौत के घाट, साक्ष्य मिटाने के लिए पेड़ से लटकाया शव
खाना डिलीवर हुआ, फोटो खिंची और गायब हो गया पूरा पैकेट: डिलीवरी बॉय का ‘शातिर’ वीडियो वायरल
पुरस्कार लेते वक्त लड़खड़ाए अलका याज्ञनिक के कदम, वीडियो देख फैंस हुए भावुक
कूलर चालू करने से पहले हो जाएं सावधान! अंदर बैठा मिला खतरनाक मेहमान
बेंगलुरु: जहां मकानमालिक ने किराएदार से कहा- तुस्सी न जाओ , वायरल हुआ मैसेज
रोहित-कोहली नहीं, इस धाकड़ बल्लेबाज के खिलाफ गेंदबाजी करने से डरते थे जोफ्रा आर्चर
किशनगंज में मानसून की दस्तक: 24 घंटे में 59.5 मिमी बारिश, 28 जून के लिए अत्यधिक भारी अलर्ट
फीफा वर्ल्ड कप स्क्रीनिंग में मातम: भगदड़ से 1 की मौत, 8 घायल