देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है, लेकिन अल नीनो के प्रभाव के कारण बारिश की रफ्तार उम्मीद से काफी कम है। सामान्य से 43% कम बारिश होने के चलते खरीफ फसलों की बुवाई पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है।
किसानों के लिए सरकार का बैकअप प्लान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्यों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की है। सरकार ने जिला स्तर पर कंटिंजेंसी प्लान (आकस्मिक योजना) लागू करने के निर्देश दिए हैं। कृषि आयुक्त पीके सिंह का कहना है कि 2015 के मुकाबले देश का सिंचाई ढांचा अब कहीं अधिक मजबूत है। अनाज का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और यदि बारिश में अधिक देरी होती है, तो किसानों को कम पानी और कम समय में तैयार होने वाली फसलें उगाने की विशेष सलाह दी जाएगी।
मुंबई में मानसून, लेकिन ऑरेंज अलर्ट की चुनौती मुंबई सहित महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में मानसून पहुंच चुका है। हालांकि, मुंबई और रायगढ़ के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहाँ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश का अनुमान है। समुद्र में तूफानी स्थिति को देखते हुए मछुआरों को 26 जून तक गहरे पानी में न जाने की चेतावनी दी गई है।
दिल्ली-NCR में गर्मी और आंधी का दौर देश की राजधानी दिल्ली में अभी भी मानसून की प्रॉपर बारिश का इंतजार है। हालांकि, मौसम विभाग ने 25 जून तक गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल दिल्ली का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है और हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में है।
जलभराव रोकने के लिए सख्त कदम मानसून की तैयारियों को देखते हुए नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (NDMC) ने बड़ा फैसला लिया है। 1 जुलाई से 30 सितंबर तक लुटियंस दिल्ली में सड़कों की खुदाई पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। अब इस अवधि में बिना विशेष अनुमति के कोई भी निर्माण कार्य नहीं होगा, ताकि जलभराव और ट्रैफिक जाम जैसी दिक्कतों से बचा जा सके।
*अल नीनो की संभावित परिस्थितियों को देखते हुए हम किसान भाई-बहनों के हितों की रक्षा और खेती-किसानी पर पड़ने वाले किसी भी प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए पूरी तरह संकल्पित हैं।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 23, 2026
इसी उद्देश्य से आज कृषि भवन, नई दिल्ली में राज्यों के कृषि मंत्रियों, कृषि सचिवों, जिला कलेक्टरों एवं… pic.twitter.com/fLxBDalahF
मंगेतर सिया और उसके प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश: केतन को पहाड़ी से गिराकर उतारा मौत के घाट
370 रुपये बिरयानी विवाद: NCW के सामने पेश हुए प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा, साधी चुप्पी
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत का जलवा: श्री चरणी बनीं दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज
ब्रिक्स का बढ़ता कद: NSA अजीत डोभाल ने वैश्विक सुरक्षा और ईरान-अमेरिका समझौते पर दिया बड़ा बयान
टीम इंडिया की जर्सी पहन भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, कहा- जिस सपने के लिए बल्ला थामा था, वह आज सच हो गया
पद्म श्री से नवाजे गए रोहित शर्मा, लेकिन चर्चा में रहा कार वाला जेंटलमैन वीडियो
ये एक सर्कस है : TMC में मचे सियासी घमासान पर सौगत रॉय का तीखा हमला
OPPO Reno 16 सीरीज भारत आ रही है: 3D डिजाइन और AI फीचर्स के साथ मचाएगी धूम
राम मंदिर चढ़ावा घोटाला: SIT ने सौंपी रिपोर्ट, कई कर्मचारियों पर लटकी FIR की तलवार
पुणे के लोहागढ़ किले में खौफनाक साजिश: मंगेतर ने प्रेमी के साथ मिलकर रची मंगेतर की हत्या