फारबिसगंज (अररिया):
ऑल इंडिया प्राइवेट कोचिंग एसोसिएशन (AIPCA - आईपका) की बिहार इकाई ने निजी कोचिंग संस्थानों के संचालन और सरकारी नियमों के अनुपालन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। फारबिसगंज के रुंगटा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में हुई इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राशिद जुनैद ने की।
29 जून को DEO कार्यालय में दस्तक देंगे संचालक बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु कोचिंग संस्थानों का अनिवार्य निबंधन (Registration) रहा। संगठन ने निर्णय लिया है कि अररिया जिले के सभी निजी कोचिंग संचालक आगामी 29 जून को एक साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान एक संयुक्त ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, जिसमें सरकार से निबंधन प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और त्वरित बनाने की पुरजोर मांग की जाएगी।
मेधावियों के लिए 19 जुलाई को भव्य महासमारोह शिक्षा के साथ-साथ छात्रों की प्रतिभा को निखारने के लिए आईपका ने राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह की घोषणा की है। यह आयोजन 19 जुलाई 2026 को होगा, जिसमें राज्य के 150 कोचिंग संस्थानों के 500 मेधावी छात्र सम्मानित किए जाएंगे।
इस बार सम्मान का दायरा सिर्फ शैक्षणिक टॉपर्स तक सीमित नहीं होगा। कला, खेलकूद, आत्मरक्षा (कराटे), संगीत और नृत्य जैसी रचनात्मक विधाओं में नाम रोशन करने वाले बच्चों के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को भी नवाजा जाएगा।
संगठन का विस्तार: प्रखंड स्तर पर सक्रियता कोचिंग संचालकों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूती देने के लिए प्रखंड स्तर पर भी बैठकों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार यादव ने बताया कि 28 जून को नरपतगंज और 05 जुलाई को अररिया जिला मुख्यालय में विशेष बैठकें होंगी।
हितों की रक्षा के लिए संकल्पित आईपका बैठक में अध्यक्ष राशिद जुनैद ने स्पष्ट किया कि आईपका का मूल मंत्र निजी कोचिंग संचालकों की सुरक्षा और छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण उपलब्ध कराना है। इस बैठक में सचिव सविता ठाकुर, शमी अहमद, मो. नजामुद्दीन, मो. बेलाल अहमद समेत जिले के दर्जनों प्रतिष्ठित शिक्षाविद और कोचिंग निदेशक उपस्थित रहे।
बता दें कि हाल ही में शिक्षा विभाग के नए नियमानुसार कोचिंग संस्थानों को कानूनी रूप से पंजीकृत करना अनिवार्य कर दिया गया है, जिसे लेकर एसोसिएशन अब सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
*पटना: NEET Re-Exam में सॉल्वर गैंग को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया. लॉ एंड ऑर्डर ADG सुधांशु कुमार ने कहा- लखीसराय जिले में 9 डमी कैंडिडेट और 3 परीक्षा केंद्रों से इनकी गिरफ्तारी हुई. इसके साथ ही एक असली उम्मीदवार संजीत कुमार और गया मेडिकल कॉलेज का अर्पित राज, जो इस पूरे मामले… pic.twitter.com/wKKoJBFooM
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 22, 2026
ईरान को ट्रंप की दो टूक: तमीज से रहे, वरना सैन्य विकल्प तैयार
सदन में गूंजा थलापति का स्टाइल, मुख्यमंत्री विजय के फिल्मी जेस्चर पर मचा सियासी घमासान
PMCH में स्वास्थ्य मंत्री का औचक निरीक्षण: मरीजों से बोले- कोई दिक्कत हो तो सीधे मुझे बताएं
बंगाल में TMC नेताओं के बुरे दिन : भ्रष्टाचार के आरोपी पूर्व चेयरमैन को जूतों की माला पहनाकर सड़क पर कराई उठक-बैठक
लखनऊ अग्निकांड: 15 हंसते-खेलते चिरागों की मौत पर सिसक उठा पूरा शहर
ट्रंप का NATO पर बड़ा प्रहार: पागलों की तरह खर्च किया, पर अपनों ने ही दिया धोखा
फीफा वर्ल्ड कप 2026: मेसी का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एम्बाप्पे और हालैंड की आंधी में उड़े प्रतिद्वंद्वी
पेंशन का बड़ा हिस्सा बेजुबानों के नाम: 76 साल की दादी की अनोखी वानर सेना और उनकी कहानी
लखनऊ अग्निकांड: 15 जिंदगियां लीलने वाली इमारत के भीतर का भयावह मंजर
ब्रिक्स का बढ़ता कद: NSA अजीत डोभाल ने वैश्विक सुरक्षा और ईरान-अमेरिका समझौते पर दिया बड़ा बयान