सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक विदेशी नागरिक आगरा के एक ईंट भट्टे पर मजदूरी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में सिर पर तौलिया बांधे यह शख्स देसी मजदूरों की तरह ईंटें उठाता और लगाता नजर आ रहा है।
सामान चोरी होने का दावा वीडियो के साथ दावा किया जा रहा है कि इस विदेशी शख्स का नाम एंडरसन है, जो ऑस्ट्रेलिया से भारत घूमने आया था। कथित तौर पर आगरा में चोरों ने उसका पासपोर्ट, पैसे और सारा सामान उड़ा लिया। अब पेट भरने और स्वदेश लौटने के लिए पैसे जुटाने की मजबूरी में उसे भट्टे पर मजदूरी करनी पड़ रही है। इस दावे ने इंटरनेट पर मीम्स की बाढ़ ला दी है।
चोरों से लगाई जा रही गुहार वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई लोगों ने आगरा के चोरों को संबोधित करते हुए भावुक और मजाकिया अपील की है। लोग लिख रहे हैं, भाई, जिसने भी एंडरसन का सामान चुराया है, प्लीज लौटा दो। वरना बेचारा ऑस्ट्रेलिया वापस नहीं जा पाएगा और यहीं भट्टे पर उसकी पूरी जवानी निकल जाएगी।
हकीकत या सिर्फ एक प्रैंक ? हालांकि, वीडियो के वायरल होते ही समझदार इंटरनेट यूजर्स ने इसकी असलियत पर सवाल उठा दिए हैं। कई लोगों का कहना है कि यह वीडियो पूरी तरह फेक और स्क्रिप्टेड है। तर्क दिया जा रहा है कि अगर किसी विदेशी का पासपोर्ट और सामान चोरी हो जाए, तो वह पुलिस स्टेशन या अपने दूतावास (Embassy) जाएगा, न कि किसी गांव के ईंट भट्टे पर मजदूरी करने।
एक्टिंग को मिले 100 नंबर सच्चाई जो भी हो, लेकिन इस विदेशी शख्स की एक्टिंग ने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया है। एक यूजर ने लिखा, यह वीडियो फेक है, इसमें कोई शक नहीं, लेकिन इस विदेशी भाई की एक्टिंग और यूपी स्टाइल में सिर पर साफा बांधने के अंदाज को 100 में से 100 नंबर मिलने चाहिए।
फिलहाल, यह वीडियो महज व्यूज बटोरने के लिए बनाई गई एक रील प्रतीत हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग इसे हंसी-मजाक के तौर पर ले रहे हैं। (नोट: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल दावों पर आधारित है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।)
*ये है Anderson
— Soniya Deshwal (@ImSoniya24) June 21, 2026
Austrailia से भारत घूमने आया था
इसका पासपोर्ट, पैसे और सारा सामान आगरा से चोरी हो गया
अब इसको पेट भरने के लिए ईंट के भट्टे पर मजदूरी करनी पड़ रही हैं
जिसने ने इसका सामान चोरी किया हैं कृपया लौटा दो
बेचारा अपने घर चला जाएगा 🙏🏻 pic.twitter.com/Rps7fpgZwd
कनकपुर में सड़क बनी तालाब: ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, बीडीओ को दी चेतावनी
रोहित शर्मा का चौंकाने वाला वीडियो: एयरपोर्ट पर बॉडीगार्ड को क्यों दिया धक्का?
दिल्ली के पार्क में पत्नी को प्रेमी के साथ देख आपा खो बैठा पति, सरेआम हुआ जोरदार हंगामा
पूर्णिया में मौसम का येलो अलर्ट : आज घर से बाहर निकलना पड़ सकता है भारी, जानें क्या है चेतावनी
11-12 बच्चों के शव अपनी आंखों से देखे... : लखनऊ अग्निकांड की भयावहता देख रो पड़े डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
OPPO Reno 16 सीरीज भारत आ रही है: 3D डिजाइन और AI फीचर्स के साथ मचाएगी धूम
WWE में तहलका: ब्रॉक लैसनर के दुश्मन और सैथ रॉलिंस की जोड़ी का ऐलान, दिग्गजों पर मंडराया खतरा!
8 करोड़ का सरकारी धान सड़ा, रिकॉर्ड से 12 हजार क्विंटल गायब: सुकमा में मचा हड़कंप
शेरनी के जबड़ों से पल भर में छीनी मौत: भैंस के बच्चे को बचाने के लिए कुनबे ने किया पलटवार
पाकिस्तान से दोस्ती पर घिरे जेडी वेंस, अमेरिकी सांसदों ने दिलाई लादेन और आतंकवाद की याद