अजमेर: राजस्थान की अजमेर पुलिस ने एक बड़े साइबर स्कैम का भंडाफोड़ किया है। सरकारी छात्रवृत्ति (Scholarship) के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर सदस्यों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है।
30 शिक्षण संस्थानों के नाम पर फ्रॉड एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि यह गिरोह साल 2021-23 के दौरान सक्रिय था। आरोपियों ने देश के करीब 30 शिक्षण संस्थानों के फर्जी दस्तावेज तैयार किए और भारत सरकार के अल्पसंख्यक विभाग की स्कॉलरशिप राशि हड़प ली। इस मामले में 2 जून 2025 को केस दर्ज होने के बाद एक एसआईटी गठित की गई थी।
बंगाल से हुई गिरफ्तारी पुलिस की विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के चकलागंज और काजीगच्छ गांवों में दबिश दी। वहां से तबरेल अहमद और सानमांझ नाम के दो आरोपियों को धर दबोचा गया।
छापेमारी में मिला डिजिटल खजाना आरोपियों के पास से पुलिस ने हैरान करने वाले उपकरण बरामद किए हैं:
कोरोना काल की खामियों का उठाया फायदा सीओ नॉर्थ शिवम जोशी ने बताया कि आरोपियों ने कोरोना काल में बंद हुए फिजिकल वैरिफिकेशन का फायदा उठाया। गिरोह ने इंटरनेट से स्कूलों के डाइस कोड (DISE Code) चुराए और फर्जी सिम का उपयोग करके ओटीपी हासिल किए।
खुद ही बने नोडल अधिकारी आरोपियों की शातिर चाल यह थी कि उन्होंने फर्जी दस्तावेजों और पहले से जुटाए गए फिंगरप्रिंट्स का इस्तेमाल कर खुद ही नोडल अधिकारियों के स्तर पर ऑनलाइन सत्यापन करवा लिया। सरकारी मंजूरी मिलते ही राशि को 2100 अलग-अलग बैंक खातों में डायवर्ट कर दिया जाता था।
पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क के मास्टरमाइंड और अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं, इसकी जांच जारी है।
*ऑनलाइन छात्रवृत्ति पोर्टल बना साइबर ठगी का अड्डा: अजमेर पुलिस ने बंगाल से दबोचे दो शातिर, 2100 बैंक खातों और हजारों डिजिटल दस्तावेजों का खुलासा
— Rajasthan Police (@PoliceRajasthan) June 22, 2026
• नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर फर्जी आवेदन कर सरकारी छात्रवृत्ति हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश
• 85 मोबाइल सिम, लैपटॉप, फिंगरप्रिंट,… pic.twitter.com/f4iG1Fqebd
लखनऊ अग्निकांड: खिड़की से छलांग या बाथरूम में कैद, 13 छात्रों की मौत का खौफनाक मंजर
सोचो अपने भाई की गाड़ी में हो : दिल्ली के इस कैब ड्राइवर ने जीता पूरे देश का दिल
ग्रेटर नोएडा की सड़क बनी शराबखाना : हाथ में सिगरेट और बीच सड़क पर लेटी महिला, मचा बवाल
कीड़ों से परेशान थे दुकानदार, मोबाइल के जादुई जुगाड़ से किया छूमंतर; लोग बोले- NASA बुलाओ इसे!
मोबाइल छीनने के बाद बंदर की डिमांड , फ्रूटी के बदले लौटाया फोन; वीडियो वायरल
NEET Re-exam पेपर लीक का दावा निकला फर्जी, NTA ने जारी की चेतावनी
आयुष्मान कार्ड रिजेक्ट होने से बचाना है? तो आवेदन से पहले जरूर चेक कर लें ये गलतियां
अब कहीं भी मिलेगा राशन, राशन कार्ड के नए नियमों से आम आदमी को बड़ी राहत
दक्षिण अफ्रीका से हार के बाद क्या टीम इंडिया का विश्व विजेता बनना तय है? जानिए चौंकाने वाला कनेक्शन
शांति वार्ता के बीच ईरानी प्रतिनिधिमंडल का वॉकआउट: शहबाज़ शरीफ़ रह गए दंग, वीडियो वायरल