गुवाहाटी: एआईयूडीएफ (AIUDF) प्रमुख और विधायक बदरुद्दीन अजमल ने राज्य की सक्रिय राजनीति में वापसी करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर तीखे प्रहार किए हैं। बिन्नाकांडी से विधायक के रूप में शपथ लेने के बाद उन्होंने अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और घुसपैठ जैसे संवेदनशील मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
‘BJP शासित राज्यों में मुसलमान सुरक्षित नहीं’ अजमल ने सीधा आरोप लगाया कि देश में जहां-जहां भाजपा की सरकारें हैं, वहां मुसलमान बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समुदाय को डराया-धमकाया जा रहा है। उन्होंने भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के नारे पर कटाक्ष करते हुए इसे ‘सबका सत्यानाश’ करार दिया और पूछा कि आखिर विकास कहां है?
‘बांग्लादेशियों से कोई हमदर्दी नहीं’ घुसपैठ के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए अजमल ने कहा कि उन्हें बांग्लादेशियों से कोई मोह नहीं है। उन्होंने कहा, हम खुद चाहते हैं कि अगर कोई बांग्लादेशी है, तो उसे जाना ही चाहिए। इंसानियत के नाते भी हमारी उनसे कोई मोहब्बत नहीं है।
‘नाम के आधार पर प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं’ अजमल ने चेताया कि घुसपैठियों के नाम पर भारतीय मुसलमानों को निशाना बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश के नागरिक हैं, उन्हें केवल बांग्लादेशी या मियां कहकर प्रताड़ित करना जायज नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस मुद्दे पर उनकी पार्टी न्याय के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाने को तैयार है।
‘सरकार को घमंड का त्याग करना होगा’ अजमल ने आगे कहा कि भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि देश की 18% आबादी मुस्लिम है। यदि शरीर का 18% हिस्सा जख्मी हो, तो पूरा शरीर स्वस्थ नहीं रह सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के नशे में सरकार लोकतंत्र की मर्यादाओं को भूल चुकी है और जिसकी लाठी, उसकी भैंस वाली नीति अपना रही है।
गुवाहाटी, असम: AIUDF प्रमुख और विधायक बदरुद्दीन अजमल ने कहा, हमारी पार्टी की ओर से मैं विधानसभा का चुनाव लड़ा। मैंने महसूस किया कि मुझे स्टेट की राजनीति में आना चाहिए और मैं यहां से लड़ा। मैं जीतकर आया। मैंने कह दिया कि सीएम साहब की एक दो साल पहले से जारी हेट स्पीच ने मुसलमानों… pic.twitter.com/g5QxkkrRgA
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 22, 2026
व्हाइट हाउस में असहज हुए ट्रंप: मेडल ऑफ ऑनर पहनाने में नाकाम, वीडियो वायरल
मैदान पर लौटी धोनी-युवराज की यादें: ऑस्ट्रेलिया ने बाइक पर सवार होकर मनाया जीत का जश्न
महाराष्ट्र में बड़ा सियासी उलटफेर: शिंदे गुट में शामिल हुए उद्धव के 6 सांसद, ठाकरे ने बुलाई इमरजेंसी बैठक
राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी राहत: अब देशभर में कहीं से भी उठाएं अपना राशन
सुबह गाली, शाम को पैर : ऑपरेशन टाइगर की कामयाबी पर नरेश म्हस्के का उद्धव गुट पर करारा प्रहार
राजस्थान रॉयल्स के इस बल्लेबाज ने मचाया तहलका: 32 गेंदों में ठोका तूफानी शतक
सातों झीलें सूखीं, महज 8% पानी... तीन तरफ से समंदर से घिरा मुंबई बूंद-बूंद को क्यों तरस रहा है?
शादी के 8 महीने बाद पार्क में हाई-वोल्टेज ड्रामा : पति ने पत्नी को बॉयफ्रेंड के साथ पकड़ा, फिर जो हुआ देख दहल जाएंगे आप!
एशियन रिले चैंपियनशिप 2026: भारतीय महिला टीम ने चीन को पछाड़ा, 4x100m में जीता ऐतिहासिक गोल्ड
मुंबई हादसे के बाद चर्चा में BMW Z4: जानिए इस स्पीड मशीन की ताकत और खासियतें