ट्राई सीरीज के फाइनल में श्रीलंका ए के खिलाफ 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेलकर वैभव सूर्यवंशी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अब हर क्रिकेट प्रेमी के मन में एक ही सवाल है– आखिर यह युवा सनसनी अब अगली बार मैदान पर कब और कहां दिखेगा?
आयरलैंड दौरे के लिए बुलावा ट्राई सीरीज खत्म होने के बाद 15 साल के वैभव सूर्यवंशी अब सीधे भारतीय सीनियर टीम से जुड़ने के लिए तैयार हैं। सिलेक्टर्स ने उन्हें आयरलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 स्क्वाड में शामिल किया है। भारत और आयरलैंड के बीच यह सीरीज 26 जून और 28 जून को खेली जाएगी। अगर प्लेइंग इलेवन में वैभव को जगह मिलती है, तो वह 26 जून को पहली बार अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में एक्शन में नजर आ सकते हैं।
सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर वैभव के लिए आयरलैंड का यह दौरा इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू करने का रिकॉर्ड मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 16 साल की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया था। यदि वैभव को आयरलैंड के खिलाफ मौका मिलता है, तो वह सचिन के इस महारिकॉर्ड को ध्वस्त कर एक नया इतिहास लिख देंगे।
फाइनल में मचाई थी तबाही श्रीलंका ए के खिलाफ फाइनल मुकाबले में वैभव ने अपनी बल्लेबाजी से खलबली मचा दी थी। उन्होंने मात्र 12 गेंदों में अर्धशतक जड़कर लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने का कारनामा किया। अपनी 94 रनों की पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के जड़े और 324.14 के खतरनाक स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह शतक के बिल्कुल करीब थे, लेकिन अरच्चिगे की गेंद पर व्यासकांथ द्वारा लपके गए।
क्या मिलेगा डेब्यू का मौका? ट्राई सीरीज के लीग मैचों में वैभव का प्रदर्शन भले ही साधारण रहा हो, लेकिन सबसे बड़े मंच यानी फाइनल में उन्होंने साबित कर दिया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। अब पूरी दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें आयरलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका देकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लॉन्च करेगा, या उन्हें अभी अपनी बारी का और इंतजार करना होगा।
Built for the big moments 🫡
— BCCI (@BCCI) June 21, 2026
94 runs off 29 balls in the #TriNationSeries 2026 Final gets Vaibhav Sooryavanshi a very well-deserved POTM 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/CnmyVyoyjy#SLAvINDA pic.twitter.com/9gRStXzrY1
महिला टी20 वर्ल्ड कप: क्या सेमीफाइनल से बाहर हो जाएगी टीम इंडिया? जानें क्या है पूरा गणित
NEET Re-Exam: दिल्ली में कूलिंग जोन बने वार्म जोन , दावों के बीच गर्मी से बेहाल हुए अभिभावक
हमारी जंग लेबनान से नहीं, हिज्बुल्लाह से है : नेतन्याहू ने ईरान और ट्रंप पर दिया दो टूक जवाब
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में कंगना रनौत की एंट्री? वायरल फोटो का सच आया सामने
शक्तिमान का यू-टर्न: समय रैना के साथ विज्ञापन देख भड़के लोग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
अल नीनो का साया: क्या आपकी रसोई का बजट बिगाड़ने वाला है इस बार का मानसून?
क्या फिर से लीक हुआ NEET-UG का पेपर? वायरल वीडियो पर NTA ने खोली पोल
ब्रेकिंग बैड स्टार जियानकार्लो एस्पोसिटो ने अपना इस्लाम धर्म, सऊदी अरब की मेहमाननवाजी ने बदला जीवन
हादसे के बाद भड़का आक्रोश: ग्रामीणों ने डायल 112 के आरक्षक और चालक को बेरहमी से पीटा
खाटूश्याम जाने वाले भक्तों की बल्ले-बल्ले: अब मंदिर के पास बनेगा नया रेलवे स्टेशन, जानें क्या है पूरा प्लान