21 जून 2026 को आयोजित हुई NEET UG की री-एग्जाम चर्चा में है। परीक्षा में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा के जो कड़े इंतजाम किए गए, वे कई जगह छात्रों और अभिभावकों के लिए परेशानी का सबब बन गए। ड्रेस कोड और फ्रिस्किंग को लेकर देश भर के कई केंद्रों से विवाद की खबरें सामने आई हैं।
बुरका और धार्मिक प्रतीकों पर घमासान राजस्थान के अजमेर में कुलसुम बानो नाम की छात्रा को बुरका और दुपट्टा हटाने के लिए कहा गया, जिसका उन्होंने कड़ा विरोध किया। वहीं, गुजरात के अहमदाबाद में परीक्षा केंद्र पर छात्रों को गले में पहनी गई कंठी (धार्मिक धागा) हटाने के लिए मजबूर किया गया। इन घटनाओं के बाद केंद्र पर भारी हंगामा देखने को मिला।
बालियां गायब होने से छात्राओं की परेशानी गोरखपुर यूनिवर्सिटी केंद्र पर एक अजीब वाकया सामने आया। छात्रा प्रज्ञा त्रिपाठी को परीक्षा से पहले अपनी बालियां उतारने के लिए कहा गया। परीक्षा के बाद जब वह बालियां लेने पहुंचीं, तो उन्हें वह महिला कर्मचारी ही नहीं मिली जिसने बालियां जमा की थीं। काफी मशक्कत और पुलिस की मदद के बाद छात्रा को उनकी संपत्ति वापस मिल सकी।
पैसे गायब होने की शिकायतें कई केंद्रों पर जांच के नाम पर छात्रों से उनके पर्स और पैसे भी जमा कराए गए। परीक्षा संपन्न होने के बाद कई छात्रों ने शिकायत की कि उनके 200 से 500 रुपये तक गायब हैं। इस धांधली को लेकर अभिभावकों ने पुलिस से खुलकर शिकायत की।
चोटी से लेकर जूतों तक की सघन तलाशी सुरक्षा इतनी सख्त थी कि छात्रों के रुमाल, चश्मे, पैंट की जिप और चप्पलों तक की जांच की गई। कई छात्राओं की चोटियां खुलवाई गईं, तो कुछ छात्रों को मुंह खुलवाकर चेक किया गया। इन दृश्यों ने छात्रों और उनके परिजनों को हैरान और परेशान कर दिया।
देर से पहुंचने पर गेट हुए बंद महाराष्ट्र और भोपाल में दो-दो मिनट की देरी की वजह से चार छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। अभिभावकों ने काफी मिन्नतें कीं और हंगामा भी किया, लेकिन सुरक्षा अधिकारियों ने नियमों का हवाला देते हुए गेट नहीं खोले।
क्या हैं NTA के आधिकारिक नियम? NTA के स्पष्ट नियम हैं कि NEET परीक्षा में बुरका, हिजाब या पगड़ी पहनने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हालांकि, ऐसे छात्रों को सुरक्षा जांच के लिए एक घंटे पहले सेंटर पहुंचना होता है। साथ ही, महिला उम्मीदवारों की जांच केवल महिला स्टाफ द्वारा ही की जानी चाहिए, ताकि उनकी गोपनीयता और सम्मान बना रहे। इन नियमों के बावजूद जमीनी स्तर पर हुई सख्ती ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
*#WATCH | Ajmer, Rajasthan: A Burqa-wearing candidate was allegedly denied entry at a medical entrance exam centre ahead of the NEET examination today.
— ANI (@ANI) June 21, 2026
A candidate, named Kulsum Bano, says, I have come from Beawar to take the NEET exam. When I took the exam on May 3rd, I was in… pic.twitter.com/3TVNnYk52n
जेडीयू का मास्टर प्लान: निशांत कुमार संभालेंगे कमान, नीतीश का अब मिशन इंडिया
क्या नीतीश कुमार फिर बदलने वाले हैं पाला? भरत तिवारी एनकाउंटर पर वायरल वीडियो ने बढ़ाई BJP की बेचैनी
स्विट्जरलैंड में शांति की बातचीत, उधर ट्रंप की ईरान को बर्बादी की धमकी
भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद: दिल्ली-यूपी समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, मॉनसून की आहट
भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद: 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहीं आंधी तो कहीं लू की मार
9 पसलियां टूटीं, फेफड़े डैमेज हुए, फिर भी नहीं मानी हार: नीट परीक्षा के लिए मौत को मात दे बैठी यह बेटी
NEET UG 2026 री-एग्जाम: किसी के लिए फिजिक्स बनी चुनौती, तो किसी ने दी राहत की सांस
स्विट्जरलैंड वार्ता में कूटनीतिक तनाव: वेंस से दूरी और ईरान का वॉकआउट, क्या विफल हो गई शांति कोशिश?
क्रिकेट की नई सनसनी: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 2026 में तोड़े सारे रिकॉर्ड, देखें उपलब्धियों की पूरी सूची
अम्बिकापुर में गूंजा योग : CM साय बोले- योग केवल कसरत नहीं, जीवन जीने की कला है