बेंगलुरु में आयोजित कांग्रेस के संकल्प समावेश कार्यक्रम के दौरान पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मंच से कार्यकर्ताओं को नसीहत देते हुए खड़गे ने उन्हें निकम्मा तक कह डाला।
नारेबाजी से बिगड़ा अनुशासन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और रणदीप सुरजेवाला जैसे शीर्ष नेता मौजूद थे। जैसे ही खड़गे अपना संबोधन शुरू करने वाले थे, कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में डीके-डीके के नारे लगाने शुरू कर दिए।
शोर मचाने से देश नहीं बदलेगा लगातार होती नारेबाजी से खड़गे बिफर पड़े। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टोकते हुए कहा, हे सुनो, क्या यहां शोर मचाने से पूरे देश में कोई असर पड़ेगा? क्या बाकी लोग यहां कचरा साफ करने आए हैं? यह किसी एक व्यक्ति का कार्यक्रम नहीं है, यह पार्टी का कार्यक्रम है।
इस दौरान उन्होंने अंग्रेजी में कार्यकर्ताओं को You useless fellows (तुम लोग निकम्मे हो) कहकर संबोधित किया। मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने भी खुद खड़े होकर कार्यकर्ताओं को शांत रहने का इशारा किया।
अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी खड़गे ने नाराजगी जताते हुए कहा कि पार्टी में व्यक्ति पूजा के लिए जगह नहीं है। उन्होंने अपने 58 साल के राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए कहा कि पार्टी ने सबको बहुत कुछ दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने सख्त लहजे में कहा, पूरे कार्यक्रम की फुटेज हमारे पास है। जो भी कार्यकर्ता शोर मचा रहे थे, उनकी पहचान की जाएगी। वीडियो देखने के बाद मैं उन सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करूंगा।
पार्टी की साख पर जोर इस पूरे घटनाक्रम ने स्पष्ट कर दिया कि आगामी चुनौतियों को देखते हुए खड़गे पार्टी में अनुशासन को लेकर किसी भी स्तर पर समझौता करने के मूड में नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम का उद्देश्य पार्टी को एकजुट करना है, न कि किसी एक नेता का गुणगान करना।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Congress President Mallikarjun Kharge loses his cool at party workers during the Sankalpa Samavesha programme after the workers raised “DK-DK” slogans
— ANI (@ANI) June 21, 2026
“Will the entire country be affected if you shout here? This is not an individual’s programme, it… pic.twitter.com/jmO0rLMftK
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: रोहित-विराट की वापसी, हार्दिक पांड्या बाहर
बुरका नहीं उतारूंगी... NEET UG सेंटर में विवाद, क्या परीक्षा में धार्मिक पहनावे पर है बैन?
जेडीयू का मास्टर प्लान: निशांत कुमार संभालेंगे कमान, नीतीश का अब मिशन इंडिया
स्विट्जरलैंड में जेडी वेंस का बड़ा बयान, क्या ईरान के लिए बढ़ेंगी मुश्किलें?
अक्षय कुमार की जंगली जानवरों को चेतावनी! वेलकम टू द जंगल की रिलीज से पहले मचा हड़कंप
पिता की छोटी दुकान, दियारा का संघर्ष: मेहनत के दम पर सौरभ कुमार बने ग्रामीण विकास अधिकारी
मुसहरी पंचायत में मातम: लोकप्रिय पैक्स अध्यक्ष मिथलेश साह का कार्डियक अरेस्ट से निधन
9 पसलियां टूटीं, फेफड़ों में चोट... फिर भी नहीं हारी हिम्मत, वेंटिलेटर से निकल NEET दे रही जांबाज बेटी
राज्यसभा उम्मीदवारी रद्द: मीनाक्षी नटराजन का बीजेपी पर पलटवार, साजिश के आरोपों को बताया बेबुनियाद
जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का डटाव: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े अभिजीत दीपके