किशनगंज: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम ने सीमांचल के किशनगंज जिले में खुशियों की लहर दौड़ दी है। जिले के सात होनहार युवाओं ने अपनी मेहनत और मेधा के दम पर प्रशासनिक पदों पर कब्जा जमाकर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।
कौन बने किस पद पर आसीन? इस प्रतिष्ठित परीक्षा में किशनगंज के सात युवाओं ने अलग-अलग प्रशासनिक पदों के लिए चयन सुनिश्चित किया है। सफल अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है:
टेढ़ागाछ के लाल की प्रेरणादायी कहानी इन सफलताओं के बीच टेढ़ागाछ प्रखंड के चिल्हनियां पंचायत के सुहिया हाट निवासी सौरव कुमार की कहानी सबसे खास है। बाढ़ प्रभावित और सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले सौरव ने तमाम चुनौतियों और संसाधनों के अभाव को मात दी। व्यवसायी सुनील कुमार गुप्ता के पुत्र सौरव ने यह साबित कर दिया कि राह में बाधाएं चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों, दृढ़ संकल्प से उन्हें पार किया जा सकता है।
पिछड़ेपन के दंश को दी मात भौगोलिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े माने जाने वाले किशनगंज जिले के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है। बड़े कोचिंग संस्थानों और अत्याधुनिक सुविधाओं की कमी के बावजूद इन युवाओं ने यह साबित किया है कि सीमांचल की प्रतिभा किसी महानगर के छात्रों से कम नहीं है। परिणामों के बाद ठाकुरगंज, बहादुरगंज और टेढ़ागाछ सहित पूरे जिले में जश्न का माहौल है।
जिले के लिए टर्निंग पॉइंट स्थानीय बुद्धिजीवियों और शिक्षाविदों का मानना है कि यह सात परिवारों की सफलता नहीं, बल्कि पूरे जिले के लिए एक टर्निंग पॉइंट है। यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के स्कूली बच्चों और बेटियों को बड़े सपने देखने और प्रशासनिक सेवा में जाने के लिए प्रेरित करेगी।
जनप्रतिनिधियों की उम्मीदें जिले के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इन नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि ये युवा जब जमीनी स्तर पर सेवा देंगे, तो समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ ईमानदारी से पहुंचेगा। लोग अब इन सात अधिकारियों से क्षेत्र के विकास को नई गति देने की उम्मीद कर रहे हैं।
*आरा: मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान कर देना , जब भरत तिवारी ने जताई थी अपनी अंतिम इच्छा, एनकाउंटर के बाद वीडियो वायरल.#BharatTiwari #IndianArmy #ViralVideo #EncounterNews #prabhatkhabar pic.twitter.com/AGqFsqpslj
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 20, 2026
क्या प्रधानमंत्री मोदी ने किया निवेश का विज्ञापन? वायरल वीडियो के पीछे का सच जान लीजिए!
नॉकआउट मुकाबलों का नया सुल्तान : वैभव सूर्यवंशी का बेखौफ अंदाज, 4 दिन बाद इंटरनेशनल डेब्यू की दहलीज पर
क्या फिर दोहराया गया इतिहास? पोलार्ड के सामने गेंदबाज ने की हरकत, तो बल्लेबाज ने उठा लिया बल्ला
क्या ऑपरेशन टाइगर पर लग गया ब्रेक? उद्धव ठाकरे के संपर्क में आए बागी सांसद निंबालकर
वैभव सूर्यवंशी का तूफानी कहर: 11 गेंदों में अर्धशतक से हिलाया क्रिकेट जगत, भारत ए ने खड़ा किया विशाल स्कोर
सियाचिन की बर्फीली चोटियों पर योग का अनोखा संग्राम : जब जांबाज सैनिकों के साथ उनके चार पैरों वाले साथियों ने किया योगाभ्यास
वर्ल्ड कप में डेब्यू का सरप्राइज : श्रेयंका की जगह आई प्रेमा रावत ने भरी हुंकार
दिल्ली बना ड्रग्स का ट्रांजिट हब : IGI एयरपोर्ट पर दो महीने में 111 किलो मादक पदार्थ जब्त
बिहार: पूर्णिया, किशनगंज, मधुबनी और सुपौल के किसानों के लिए राहत, 24 जून तक करें मुआवजे के लिए आवेदन
स्विट्जरलैंड में महाबैठक: अमेरिका का ईरान को 6 अरब डॉलर का ऑफर, क्या परमाणु संकट का निकलेगा समाधान?