ठाकुरगंज: बिहार के किशनगंज जिले के ठाकुरगंज नगर पंचायत में मानसून की पहली बारिश के साथ ही प्रशासनिक लापरवाही की पोल खुल गई है। जलजमाव से निपटने के सरकारी दावे महज कागजी साबित हो रहे हैं।
वार्ड संख्या-10 स्थित ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर के सामने सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। नगर पंचायत के सफाई कर्मियों ने नाली से गाद तो निकाली, लेकिन उसे मौके से हटाने के बजाय सड़क पर ही छोड़ दिया।
अब यह दुर्गंधयुक्त मलबा मुख्य सड़क पर फैल रहा है। उमस और बारिश के इस मौसम में खुले में पड़ा यह कचरा मच्छरों और घातक बैक्टीरिया का घर बन गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
सबसे गंभीर लापरवाही जल निकासी के मुख्य जरिया यानी कलवर्ट (पुलिया) को लेकर बरती गई है। सफाई के बावजूद कलवर्ट के अंदर प्लास्टिक, बोतलें और घरेलू कचरा पूरी तरह फंसा हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर भारी बारिश हुई, तो सड़क पर बिखरा हुआ मलबा वापस नाली और कलवर्ट में बह जाएगा। यह स्थिति जलजमाव को न्योता दे रही है। व्यस्त सड़क होने के कारण मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं, महिलाओं और स्कूली बच्चों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पंचायत टैक्स वसूलने में तो तत्परता दिखाती है, लेकिन जनसुविधाओं के मामले में हमेशा पीछे रहती है। मानसून सिर पर है, लेकिन मुख्य नाली की मुकम्मल सफाई नहीं हुई है। लोगों ने मांग की है कि तत्काल जेसीबी लगाकर मलबे को हटाया जाए और कलवर्ट को पूरी तरह साफ किया जाए।
ठाकुरगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों की इस कार्यशैली पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं। समाजसेवियों ने चेतावनी दी है कि यदि नगर प्रशासन ने समय रहते सुध नहीं ली, तो भारी बारिश में पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाएगा।
क्या प्रशासन किसी बड़ी आपदा या महामारी का इंतजार कर रहा है? यह सवाल अब हर स्थानीय नागरिक की जुबां पर है।
*आरा: मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान कर देना , जब भरत तिवारी ने जताई थी अपनी अंतिम इच्छा, एनकाउंटर के बाद वीडियो वायरल.#BharatTiwari #IndianArmy #ViralVideo #EncounterNews #prabhatkhabar pic.twitter.com/AGqFsqpslj
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 20, 2026
बिहार: डीएम के खिलाफ खबर लिखना पड़ा भारी, आधी रात घर में घुसी पुलिस; वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
योग: धर्म नहीं, बल्कि आंतरिक भलाई का विज्ञान है - सद्गुरु
लखनऊ वालों की मौज: राष्ट्र प्रेरणा स्थल में सुबह की सैर अब बिल्कुल मुफ्त, जानें क्या है नया नियम
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान: फॉर्म में होने के बावजूद ये 3 बड़े खिलाड़ी हुए बाहर
बंगाल के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से मिलेगी प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा
अररिया: बाल अधिकारों की सुरक्षा के लिए सख्त हुए डीएम, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का आदेश
वैभव सूर्यवंशी का तूफान: इंडिया ए ने श्रीलंका को धूल चटाकर जीती ट्राई सीरीज
# दिल्ली में प्रेम विवाह के बाद बवाल: पत्नी पर 74 हजार रुपये उड़ाने और जेवर लेकर फरार होने का आरोप
किशनगंज में रेलवे की बड़ी लापरवाही: चार स्टेशनों पर बिना रुके सरपट दौड़ गई इंटरसिटी एक्सप्रेस
शतक जड़कर भी टीम से बाहर: यशस्वी जायसवाल का पत्ता कटने पर क्यों भड़के फैंस?