अररिया जिला परिवहन कार्यालय में आयोजित एक उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक में वाहन निबंधन प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं सामने आई हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) ने जिले के सभी अधिकृत वाहन डीलरों को तलब कर उनकी कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई है।
जांच के दौरान खुलासा हुआ कि कई डीलरों ने निबंधन पोर्टल पर ग्राहकों के पहचान पत्र और पते के प्रमाण के तौर पर या तो बेहद धुंधले दस्तावेज अपलोड किए हैं या फिर सीधे खाली पन्ने (Blank Pages) ही डाल दिए हैं। इस लापरवाही के कारण हजारों वाहनों का डिजिटल सत्यापन अटका हुआ है, जिससे आम लोगों को आरसी (RC) के लिए परेशान होना पड़ रहा है।
बैठक में यह भी पाया गया कि जनवरी 2026 से अब तक बिके कई वाहनों का हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) डेटा केंद्रीय पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है। टैक्स जमा होने के बावजूद डीलरों द्वारा महीनों तक दस्तावेज पोर्टल पर न डालने से पेंडेंसी का अंबार लग गया है।
आईटी ऑडिट के दौरान एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि अलग-अलग डीलरों की यूजर आईडी और पासवर्ड एक ही आईपी एड्रेस (IP Address) से संचालित किए जा रहे थे। DTO ने इसे डेटा सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा माना है और चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वाले सेंटर्स को ब्लॉक किया जाएगा।
बैठक से नदारद रहने वाले वाहन डीलरों को कारण बताओ नोटिस (Show-Cause Notice) जारी किया गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर उनके निबंधन अधिकार सस्पेंड किए जा सकते हैं। डीटीओ ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में ऐसी गलतियों को रोकने के लिए डीलरों के डेटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
प्रशासन के इस कड़े रुख के बाद जिले के डीलरों में हड़कंप मच गया है। डीटीओ ने सभी लंबित फाइलों के निस्तारण के लिए सख्त डेडलाइन तय कर दी है, ताकि वाहन मालिकों को अब और अधिक इंतजार न करना पड़े।
*आरा: मेरे अंग इंडियन आर्मी को दान कर देना , जब भरत तिवारी ने जताई थी अपनी अंतिम इच्छा, एनकाउंटर के बाद वीडियो वायरल.#BharatTiwari #IndianArmy #ViralVideo #EncounterNews #prabhatkhabar pic.twitter.com/AGqFsqpslj
— Prabhat Khabar (@prabhatkhabar) June 20, 2026
वह बदकिस्मत हैं... : शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के बार-बार टीम से बाहर होने की बताई असली वजह
बिहार-राजस्थान की दूरी अब होगी आसान: आज से दौड़ेगी नई अमृत भारत एक्सप्रेस, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
टॉक्सिक के लिए तैयार हो जाइए: यश का धांसू अवतार और रिलीज डेट का ऐलान, 2026 की सबसे बड़ी फिल्म होने का दावा
श्रीलंका क्रिकेट में नए युग का आगाज़: जय शाह और राष्ट्रपति दिसानायके की मुलाकात से बढ़ीं उम्मीदें
क्लीन-शेव होकर घर लौटा बेटा, पिता का ऐसा रिएक्शन देख इंटरनेट हुआ हैरान
फोन छीनना पड़ा भारी: मजदूर की चतुराई से गिरा लुटेरा, भागते ही हुई मौत
सतह से नीचे, संकल्प सबसे ऊपर: भारतीय नौसेना ने समुद्र की गहराइयों में किया अद्भुत योगाभ्यास
यूक्रेन-पोलैंड के बीच कूटनीतिक दरार: जेलेंस्की ने लौटाया पोलैंड का सर्वोच्च सम्मान
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: कोलकाता से दिल्ली तक गूंजा योग , 10 लाख लोगों के साथ रचा गया इतिहास
कोयले से बनेगी क्लीन एनर्जी , 25 हजार करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट भारत की ऊर्जा सुरक्षा का नया आधार