दांबुला के रंगिरी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच ट्राई नेशन वनडे सीरीज का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। इस अहम मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है।
वैभव सूर्यवंशी ने महज 29 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 324.14 का रहा। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े। हालांकि, वे शतक पूरा करने से चूक गए और श्रीलंकाई कप्तान सहान अरच्चिगे की गेंद पर मिड-ऑफ पर कैच आउट होकर पवेलियन लौटे।
सूर्यवंशी ने इस मैच में महज 11 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। हालांकि, इंडिया-ए के मैचों को आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय दर्जा न मिलने के कारण यह रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज नहीं होगा, लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने अपनी टाइमिंग और निडर अंदाज से साबित कर दिया है कि वे भविष्य के बड़े स्टार हैं।
श्रीलंका-ए के कप्तान सहान अरच्चिगे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि दांबुला की पिच पर शाम के समय लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। वहीं, भारतीय कप्तान तिलक वर्मा ने भी बल्लेबाजी मिलने पर खुशी जताई है। भारतीय टीम ने इस फाइनल के लिए प्लेइंग इलेवन में अशोक शर्मा को शामिल किया है।
यह मुकाबला खेल के साथ-साथ तनाव के लिए भी चर्चा में है। 15 जून को लीग स्टेज के दौरान वैभव सूर्यवंशी और श्रीलंकाई खिलाड़ी विशेन हलामबागे के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई थी। आज खिताबी मुकाबले में इन दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना होने से मैदान पर चर्चाओं का बाजार गर्म है।
Aand he finishes on 94 off 29!
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 21, 2026
No century, but it was still an incredible batting show with 10 fours, 8 sixes and a strike rate of 324.14 💥💥💥 https://t.co/9Bmpc3KOru pic.twitter.com/jVAE2NQjSo
जदयू की महाबैठक: क्या नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी के तौर पर निशांत कुमार को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी?
मेट्रो की सवारी: जब बंदर ने चुनी यात्री की गोद, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
जिम में वर्कआउट के दौरान कांस्टेबल की अचानक मौत, CCTV में कैद हुई अंतिम सांसें
सुपौल में प्रतिबंधित चैना-मुगरी मछली का कहर, लोगों की सेहत से हो रहा खिलवाड़
वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का ऐसा खौफ, स्लेजिंग करने वाली श्रीलंकाई टीम ने झुककर की तारीफ
मैदान पर फ्लॉप, सोशल मीडिया पर टॉप! सेमीफाइनल की उम्मीदें खत्म होते ही पाकिस्तानी महिला टीम का ये वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?
12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छाया बॉलीवुड का जलवा: अक्षय से शिल्पा तक, सितारों ने दिया फिटनेस का मंत्र
12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: देशभर में गूंजा स्वस्थ आयु के लिए योग का मंत्र
सर, मैं बहुत परेशान हूं : ट्रांसफर के लिए मंत्री के पैरों में गिरी नर्स, फूट-फूटकर रोई
महाराष्ट्र की सियासत में खेला : क्या आज उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ देंगे 6 बागी सांसद?